दंगल फेम जायरा वसीम ने ऑर्डर किया 'पाई', निकली फफूंद, वीडियो शेयर कर फॉलोअर्स को दी क्या सलाह?

Zaira Wasim: दंगल फेम पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने हाल ही में श्रीनगर की एक बेकरी से मीठा आर्डर किया। जायरा द्वारा मंगाई गई मिठाई में फफूंद मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को सचेत किया। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 'पाई' (Pie) के अंदर फफूंद (Fungus) दिखाई दे रही है।

वीडियो बना रही जायरा ने प्लेट को घुमाया और मोल्ड (Mold) को दिखाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लोग, स्थानीय बेकरी से सामान लेने से पहले दो बार जांच लें (आंसू वाले इमोजी के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा)।" जायरा ने पोस्ट में लोकेशन टैग 'श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर' का डाला था। हालांकि, उन्होंने बेकरी का नाम अपनी स्टोरी में नहीं बताया।

Zaira Wasim
Zaira Story

जायरा वसीम का करियर

जायरा ने 2016 में आमिर खान के साथ खेल ड्रामा दंगल में अपने बॉलीवुड डेब्यू से प्रसिद्धि पाई। युवा पहलवान गीता फोगट की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दंगल एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई।

दंगल के बाद, जायरा ने सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में अभिनय किया, जो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित एक म्यूजिक पर आधारित फिल्मी ड्रामा है। इस फिल्म में जायरा ने एक महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका निभाई और इसमें आमिर खान, मेहर विज और राज अर्जुन ने अभिनय किया था। यह एक टीनएजर लड़की के सफर की कहानी दिखाती है जो गायिका बनने के अपने सपने को पूरा करने में लगी रहती है।

जायरा वसीम का अभिनय छोड़ने का फैसला

2019 में, जायरा ने अपने धर्म और आस्था के साथ संघर्ष के कारण अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की। उनकी अंतिम फिल्म द स्काई इज पिंक थी, जिसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। इस जीवनी पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और रोहित सुरेश सराफ भी थे।

द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो गंभीर संयुक्त इम्यूनोडेफिशिएंसी और पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रही थी। आयशा के जीवन और संघर्षों को दिल से दर्शाने के लिए फिल्म क्रिटिक्स की प्रशंसा मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+