जायरा वसीम छेड़छाड़ केसः दो जनवरी को होगी केस की सुनवाई, आरोपी की उड़ी नींद!

नई दिल्लीः आमिर खान की फिल्म दंगल से फेमस हुई यंग एक्ट्रेस जायरा वसीम ने एक यात्री पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। जायरा के आरोपों के बाद आरोपी विकास सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। दो जनवरी को इस मामले की सुनवाई होनी वाली है। कहा जा रहा है कि सुनवाई पहले विकास सचदेव की नींद उड़ी हुई है। साथ ही आरोपी का परिवार भी काफी परेशान है।

Dangal actor Zaira Wasim case hearing on 2 jan

इन आरोपों विकास सचदेव की पत्नी दिव्या सचदेवा का कहना है कि ये सारे आरोप पब्लिसिटी स्टंट हैं। दिव्या ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा,'मेरे पति के मामा का देहांत हो गया था, इसलिए मेरे पति दिल्ली से मुंबई आ रहे थे। वो काफी दुखी और परेशान था। उनकी मानसिक हालात भी अच्छी नहीं थी। वो सोना चाहते थे, इसलिए फ्लाइट में उन्होंने कंबल भी मांगा। लेकिन मैं एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों से हैरान हूं। पुलिस ने मेरे पति को गिरफ्तार किया।मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब एक्ट्रेस के साथ ये सब हुआ तब उन्होंने इस मामले को क्यों कोई कदम नहीं उठाया? इस घटना के दो घंटे बाद ट्वीट क्यों किया गया?'

आरोपी विकास सचदेवा के केस को एच एस आनंद लड़ रहे हैं। सीनियर वकील एच एस आनंद ने साल 2002 में सलमान खान के हिट एंड रन केस को भी लड़ा था।

बता दें, जायरा वसीन ने कुछ सप्ताह पहले फ्लाइट में विकास सचदेव नाम के शख्स पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जायरा का कहना था कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीके पीछे शख्स ने गलत हरकत की है। इस आरोप के बार ये मामले मीडिया पर काफी उछला था।

यह भी पढ़ें- गुजरात: अमित शाह का एक फोन कॉल और उतर गया नितिन पटेल का गु्स्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+