वायरल हुआ सारा अली खान का डांस रिहर्सल वीडियो, सात समुंदर पार पर साड़ी में लगाए थे ठुमके

मुंबई। हाल ही में 2 खास फिल्मों के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान किस कदर चंचल हैं ये तो किसी से छुपा नहीं। उनकी खिलखिलाहट और शौतानियां किसी न किसी तरह से लोगों के सामने आ ही जाती हैं। यहां तक कि उनके इंटरव्यू भी खूब मजेदार होते हैं। बिना नर्वस हुए वे हंसते खेलते वक्त बिता देती है। बता दें कि सारा सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है और टूट चुके अपने परिवार को लेकर खुश दिखाई पड़ती हैं। उनका कहना होता है कि एक परेशान परिवार से बेहतर मैं दो खुशहाल परिवारों के बीच महसूस करती हूं।

जब सात समुंदर पार पर थिरकीं सारा

कुछ समय पहले सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे किसी पारिवारिक पार्टी में झूम और नाच रही थी। सोशल मीडिया पर सारा की इस वीडियो की खूब तारीफ हुई थी। साड़ी में झूम रही सारा को देखकर आसपास खड़े लोग उन्हें देखकर तालियां बजा रहे थे। सारा बिना डरे बेधड़क डांस कर रही थीं।

सामने आया डांस रिहर्सल का वीडियो

संदीप खोसला की पार्टी में सारा जो डांस करती दिख रही थीं उसकी रिहर्सल वीडियो अब सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में सारा किसी मास्टर जी से ये डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। सारा को देखकर मालूम होता है कि मानो वे फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही बनी हों। और सारा अपने बारे में कहती भी ऐसा ही हैं।

डेब्यू फिल्मों में दिखा सारा का जलवा

डेब्यू फिल्मों में दिखा सारा का जलवा

सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ और फिर रणवीर सिंह के साथ सिंबा में सारा का जलवा देखने को मिला। सारा ने सिंबा में ऑंख मारे पर जबरदस्त डांस स्टेप्स कर लोगों का दिल जीत लिया। सारा ने दोनों ही फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग उनकी आदाओं और डायलॉग डिलीवरी के कायल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+