डांस इंडिया डांस के विनर सलमान यूसुफ खान पर यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

मुंबई। डांस इंड‍िया डांस सीजन-1 के व‍िनर सलमान यूसुफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यूसुफ खान पर ये सनसनीखेज आरोप एक मॉडल ने लगाया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कथित तौर पर सलमान के मैनेजर ने पीड़िता से संपर्क किया था जब वह पिछले साल अगस्त में लंदन गई हुई थी। इसके बाद सलमान से एक्टर की मुलाकात अंधेरी के एक कॉफी शॉप में हुई थी।

डांस इंडिया डांस के विनर पर यौन शोषण का आरोप

डांस इंडिया डांस के विनर पर यौन शोषण का आरोप

कथित तौर पर सलमान ने एक्टर को दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करने का ऑफर दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उस दिन सलमान ने एक्टर को गलत तरीके से छुआ था और जब एक्टर ने सलमान के व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो सलमान ने कहा कि बॉलीवुड में ऐसी चीजें होती रहती हैं।

सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, दुबई में रहते हुए सलमान ने 30 अगस्त को उसे दूसरे शो के लिए बहरीन में बॉलीवुड पार्क रिसॉर्ट में जाने के लिए कहा। आरोप है कि उसके बाद जैसे ही वे लोग एयरपोर्ट पहुंचे, सलमान ने अपने चचेरे भाई से परिचय कराया, यहां से दुबई लौटते वक्त सलमान और चचेरे भाई दोनों ने गलत तरीके से टच किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सलमान और उनकी टीम ने एक्टर को कई दिनों तक तंग किया और खुलासा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने परेशान होकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

कई टीवी शो में आ चुके हैं सलमान

कई टीवी शो में आ चुके हैं सलमान

सलमान डांस इंड‍िया डांस सीजन-1 में जीत दर्ज करने के बाद चर्चा में आए थे। सलमान 'झलक दिखला जा' सीजन 6 के विनर भी रह चुके हैं और सलमान 'खतरों के खिलाड़ी' में भी दिखाई दे चुके हैं। बता दें कि स‍िने जगत के कई लोग शोषण के आरोपों में घिरे हैं। इसके पहले, अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था, इसके बाद कई अन्य कलाकारों पर भी यौन शोषण का आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+