Video: 'मोमो,चाउमीन' कह असम की कंटेस्टेंट को बुलाना राघव का पड़ा महंगा, CM हिमंता बिस्वा सरमा का फूटा गुस्सा
Video: 'मोमो,चाउमीन' कह असम की कंटेस्टेंट को बुलाना राघव का पड़ा महंगा, CM हिमंता बिस्वा सरमा का फूटा गुस्सा
मुंबई, 16 नवंबर: टीवी के सबसे मशहूर डांस रीऐलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जूयाल इन दिनों एक नस्लवाद टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यूं तो लोगों को राघव जूयाल कती होस्टिंग, एंकरिंग, डांस और कॉमिडी बहुत पसंद आती है। लेकिन इस बार राघव जुयाल ने एक असम की कंटेस्टेंस को प्रस्तूत करते वक्त कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है कि वह मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। राघव जुयाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में राघव असम की एक कंटेस्टेंट को 'मोमो,चाउमीन' कहकर बुला रहे हैं। इस कमेंट को लेकर लोगों ने राघव को नस्लवादी कहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।

राघव जुयाल के किस वीडियो पर मचा बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है राघव जुयाल के वीडियो में दिख रहा है कि डांस दीवाने 3 का सेट है। इसके एक एपिसोड में राघव जुयाल असम से आई कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा का परिचय करते समय मजाक में चाइनीज बोलकर दिखाते हैं। राघव इस दौरान मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये वीडियो कब की है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राघव की तीखी आलोचना हो रही है।

असम CM बोले- यह शर्मनाक है, 'जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राघव के नाटक की निंदा की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ''यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट ने गुवाहाटी के एक युवा प्रतिभागी के खिलाफ नस्लवादी बयानबाजी का इस्तेमाल किया है। यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और हम सभी को इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।''

'नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चाइनीज कहा जाना गलत है'
सोशल मीडिया पर भी राघव से बहुत से लोग नाराज हैं। कई लोगों ने लिखा है कि राघव ने नस्लवादी टिप्पणी की है। वहीं कई लोगों का कहना है कि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चाइनीज कहा जाना गलत है। वहीं कई लोगों ने कहा है कि राघव ने भले ही ये बात मजाक में कहा हो लेकिन इसका संदेश अच्छा नहीं जाएगा।

राघव ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना के बाद राघव जूयाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए वीडियो जारी किया। राघव ने कहा कि उनकी टिप्पणी नस्लवादी नहीं थी। राघव ने कहा कि गुंजन ने ही यह दावा किया था कि वह चाइनीज में बात कर सकती हैं, इसलिए उन्होंने उस तरीके से उन्हें संबोधित किया। राघव जुयाल ने कहा, "सही संदर्भ के बिना इस छोटी क्लिप को देखना मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुचित और अच्छा नहीं है। जब यह प्रतियोगी शो में आई, तो उसने कहा था की कि वह चीनी भाषा में भी बात कर सकती हैं। मेरा प्रदर्शन उसी पर आधारित था।'' राघव का यह भी कहाना है कि वह नस्लवादी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications