Ram Charan Apology: सुपरस्टार राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी सरेआम माफी? मंच पर हुई बड़ी चूक!

Ram Charan Apology: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने लाली फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस फिल्म का एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस दौरान मंच पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बुमराह से रामचरण ने मांगी माफी (Ram Charan Apology)

दरअसल एक हल्के-फुल्के इंटरएक्शन के दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बयां करने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए एक्टर अनजाने में उनका नाम गलत बोल गए और उन्हें फुटबॉलर बता दिया। इस चूक का वीडियो इंटरनेट पर आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, विवाद बढ़ने से पहले ही राम चरण ने एक सीनियर और जिम्मेदार कलाकार की तरह तुरंत अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से जसप्रीत बुमराह से माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक मानवीय भूल थी और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

Ram Charan 1

'मुझसे सच में नाम भूलने की बीमारी है'

राम चरण ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने मैसेज में बेहद ईमानदारी से अपनी इस आदत को स्वीकार किया। उन्होंने लिखा कि उफ, मैं सच में नामों को लेकर बहुत भुलक्कड़ हूं...। उन्होंने आगे कहा कि मंच पर बुमराह का गलत नाम लेना पूरी तरह से जेन्युइन ह्यूमन एरर थी। एक्टर ने सीधे तौर पर बुमराह को टैग करते हुए इस मिक्स-अप के लिए खेद जताया। सोशल मीडिया पर फैंस राम चरण के इस बड़प्पन और तुरंत गलती मानने के रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एआर रहमान और जाह्नवी कपूर भी रहे मौजूद

भोपाल में हुआ यह म्यूजिक लॉन्च इवेंट बेहद स्टार-स्टडेड रहा। इस कार्यक्रम में फिल्म की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान सहित पेड्डी की पूरी टीम मौजूद थी। हालांकि यह पूरा आयोजन फिल्म के प्रमोशन और संगीत के जश्न के लिए था, लेकिन राम चरण और बुमराह से जुड़ा यह अप्रत्याशित वाकया पूरी शाम की सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक बन गया। गौरतलब है कि इस मामले पर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की ओर से फिलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन

राम चरण की इस गलती और उसके बाद आई माफी पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे एक मासूम भूल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग एक्टर को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक यूजर (@BlockchainEnth9) ने लिखा, "सर जी आप ग्रेट हो। आपकी इस मासूम गलती ने मेरा दिन बना दिया। मुझे हंसी तो बहुत आई, लेकिन माफी मांगने का आपका यह अंदाज वाकई तारीफ के काबिल है।" वहीं एक अन्य यूजर ने बुमराह की एडिटेड फोटो फुटबॉल जर्सी में शेयर करते हुए लिखा, "भाई ने बुमराह को इंडियन फुटबॉल का लेजेंड बना दिया, लेकिन जिस कॉन्फिडेंस से उन्होंने बोला वो मजेदार था।"

डॉ. खुशबू नाम की यूजर ने पूछा, "मैं बस यह समझना चाहती हूं कि आपने जसप्रीत बुमराह को आखिर किसके साथ कन्फ्यूज कर दिया था?" वहीं कुछ लोग इस पर गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। निखिल यादव नाम के यूजर ने लिखा, "पहले कुछ भी बोल दो और फिर माफी मांग लो, यह तो आजकल आम बात हो गई है। आपको दूसरों का मजाक उड़ाने का हक किसने दिया?" एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "लोल, इससे साफ पता चलता है कि राम चरण क्रिकेट नहीं देखते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+