Anu Meena Dowry Case: 'मां को शराब पीकर पीटते थे पापा',इंजीनियर पति की हैवानियत से टूटी अनु,बेटे ने खोले राज

Anu Meena Dowry Case: दहेज की सूली चढ़ी ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस से पूरा भारत आहत है तो वहीं अब जयपुर की अनु मीणा की आत्महत्या ने एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर घरेलू हिंसा का अंत कब होगा? राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर पीडब्ल्यूडी में तैनात एक्सईएन की पत्नी अनु मीणा ने आत्महत्या कर ली।

पति के जुल्मों से तंग आकर अनु ने मौत को गले लगा लिया और अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई। खास बात ये है कि अनु की मौत का सच खुद उसके 10 साल के बेटे ने ही अपनी मां के मोबाइल के जरिए सामने लाया है।

Anu Meena Dowry Case

गौरतलब है कि कोटपूतली के कल्याणपुरा की रहने वाली अनु की शादी 25 जुलाई 2015 को गौतम मीणा से हुई थी। अनु के परिजनों का आरोप है कि 'शादी के कुछ समय बाद ही पता चला कि गौतम को शराब पीने की आदत है, वो अक्सर नशे में अनु के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था, वो उसे मायके से पैसे लाने के लिए फोर्स करता था।'

आत्महत्या से पहले अनु ने किया था अपने पति को वीडियो कॉल

हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से अनु पूरी तरह टूट चुकी थी। आखिरकार 7 अप्रैल को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अनु ने अपने पति को वीडियो कॉल भी किया था। घटना के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैस खोलकर अु को जान से मारने की कोशिश

अनु के परिवार का आरोप है कि मार्च 2026 में गौतम ने घर में गैस खुली छोड़कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद डरी-सहमी अनु मायके चली गई थी, हालांकि बाद में गौतम उसे मनाकर वापस ले आया।

परिवार वालों को लगा कि शायद गौतम को अपने परिवार का ख्याल आ गया है और उनकी बेटा का घर फिर से बस जाएगा , इसी वजह से उन्होंने अनु को गौतम के साथ भेज दिया लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि शायद अब अनु कभी भी उनके घर वापस लौटकर नहीं आएगी।

'मेरा बीपी लो हो जाए तो मुझे नमक का पानी पिलाना'

बताया जा रहा है कि मरने से पहले अनु ने अपने परिजनों को कई मैसेज भेजे थे, जिनमें उसने अपने साथ हो रही यातनाओं का जिक्र किया था। अनु के साथ उसका पति जानवरों की तरह पेश आता था इस बात का खुलासा अनु का 10 साल का बेटा माहिर ने किया।

उसने कहा कि 'उसके पिता अक्सर उसकी मां को पीटते थे। एक बार सिर्फ फिल्म धुरंधर का गाना चलाने पर उन्होंने टीवी तोड़ दिया और अनु के साथ मारपीट की। उसकी मां ने उससे कहा था कि 'अगर मेरा बीपी किसी दिन लो हो जाए तो मुझे नमक का पानी पिला देना।'

Anu Meena Dowry Case

'मैं क्या करूं तेरी मां है ही ऐसी', बेटे से बोला गौतम मीणा

'मैं पानी लेकर गया था, पापा मुझसे कह रहे थे, 'मैं क्या करूं तेरी मां है ही ऐसी', माहिर ने यह भी बताया कि 'एक शादी समारोह के दौरान उसके पिता ने सबके सामने उसकी मां को गालियां दीं और मारा-पीटा।' ऊटी ट्रिप के दौरान भी दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। फिर बेटे माहिर ने अपनी मां का मोबाइल फोन खोला। उसे फोन का पासवर्ड पता था। फोन में कई वीडियो मिले, जिनमें अनु और गौतम के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है।

बेटे ने मोबाइल खोलकर खोले खौफनाक राज

बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुद गौतम ने ही अनु को मारने के बाद रिकॉर्ड किए थे। वीडियो में गौतम मीणा कथित तौर पर गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है। अब पुलिस इन वीडियो और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल जांच जारी है।

यह पढ़ें:Twisha Sharma Death: ट्विशा की मौत से आहत दिशा पाटनी की बहन, क्यों कहा-'मरना नहीं अब मारना है', Video
यह पढ़ें:Twisha Sharma Death: ट्विशा की मौत से आहत दिशा पाटनी की बहन, क्यों कहा-'मरना नहीं अब मारना है', Video
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: '7 दिन में चाहिए पूरी रिपोर्ट',ट्विशा केस में एक्टिव हुआ महिला आयोग,DGP से पूछे ये 5 सवाल
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: '7 दिन में चाहिए पूरी रिपोर्ट',ट्विशा केस में एक्टिव हुआ महिला आयोग,DGP से पूछे ये 5 सवाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+