दमन-दीव देश का पहला शहर जो हुआ कैशलेस
दमन दीव देश का पहला कैशलेस शहर बना, 25000 से अधिक परिवारों में सभी को दी गई डिजिटल बैंकिंग की ट्रेनिंग।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद तमाम गांव और शहरों को कैशलेस बनाने की मुहिम चल रही है। देश के कई गांवों को कैशलेस बनाया गया है लेकिन दमन और दीव देश का एकलौता ऐसा शहर बन गया है जो कि कैशलेस है।

25000 परिवारों को बनाया गया कैशलेस
अरब सागर स्थित दीव में तकरीबन 25000 परिवार रहते हैं लेकिन यहां पर अब कैश की कोई भी दिक्कत नहीं है। यहां हर परिवार में करीब एक सदस्य को कैशलेस के फायदों को समाझकर उन्हें डिजिटल प्लेटफार्म इस्तेमाल करने के लिए सक्षम बनाया गया है।
इसे भी पढ़े- अब तक क्यों नहीं जमा कराए पैसे? पढ़िए लोगों ने क्या दिए जवाब
केंद्रीय मंत्री ने की सराहना
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने बताया कि देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र दमन और दीव बन गया है और इसके लिए हम यहां के प्रशासन के अथक प्रयास की सराहना करता हूं।
45 दिन में 3200 से अधिक पर्यटक
दमन और दीव को कैशलेस बनाने के लिए एक मुहिम शुरु की गई और यहां वाई-फाई की सुविधा शुरु की गई। पिछले 45 दिनों में 32000 से अधिक पर्यटकों ने 3500 जीबी से अधिक का डेटा इस्तेमाल किया।
इसे भी पढ़े- जानिए, कितने में छपता है 500 और 2000 रुपए का एक नोट
देशभर में 8 नवंबर के बाद पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसके बाद तमाम बैंक और एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं। ऐसे में दमन और दीव ने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications