BSF दलजीत सिंह चौधरी बनाये गए BSF के DG, गृह मंत्रालय ने सौपी कमान
Daljit Singh Chaudhary: सीमा सुरक्षा बल (BSF) को नितिन अग्रवाल को हटाए जाने के बाद नया महानिदेशक (DG) मिल गया है। 2 अगस्त को नितिन अग्रवाल को उनके पद से मुक्त कर दिया गया था, उन्हें उनके राज्य कैडर में वापस भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, DG BSF की अतिरिक्त भूमिका संभालेंगे।
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के कारण नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। पिछले कुछ हफ़्तों में घुसपैठ और हमलों में कफी वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कई सैनिकों और नागरिकों की मौत हुई है। इसी के चलते गृह मंत्रालय ने नितिन अग्रवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

दलजीत सिंह चौधरी स्थायी नियुक्ति होने या आगे के आदेश जारी होने तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गृह मंत्रालय के ज्ञापन में कहा गया है, "बीएसएफ महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से उनके राज्य कैडर में भेज दिया गया है। अब डीजी (बीएसएफ) के पद का अतिरिक्त प्रभार डीजी (एसएसबी) दलजीत सिंह चौधरी को सौंप दिया गया है।"
केरल कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल ने पिछले साल जून में ही बीएसएफ डीजी का पद संभाला था। इस पद से पहले वे स्पेशल डीजी (पश्चिम) थे, जो पाकिस्तान से लगी सीमा की निगरानी करते थे। वे 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
ज्ञात हो कि हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि ने न केवल कश्मीर को प्रभावित किया है, बल्कि जम्मू को भी प्रभावित किया है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल 21 जुलाई तक इन हमलों के कारण 14 जवान और 14 नागरिक अपनी जान गंवा चुके थे। इस चिंताजनक स्थिति ने बीएसएफ के नेतृत्व में तत्काल बदलाव की आवश्यकता को जन्म दिया।
Ministry of Home Affairs assigned Additional Charge of the post of DG (BSF) to DG (SSB) Daljit Singh Chaudhary till the appointment of a regular incumbent or untill further orders. The move comes a day after the repatriating of BSF DG Nitin Agrawal to his state cadre. pic.twitter.com/qgaZJ5JQ6E
— ANI (@ANI) August 3, 2024
नितिन अग्रवाल के साथ ही उप विशेष महानिदेशक (पश्चिम) वाईबी खुरानिया को भी उनके पद से हटाकर उनके कैडर राज्य में वापस भेज दिया गया है। खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें BJP को वोट देता था परिवार, इसलिए नहीं पढ़ी आखिरी नमाज़, इमाम समेत 5 पर केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications