BJP को वोट देता था परिवार, इसलिए नहीं पढ़ी आखिरी नमाज़, इमाम समेत 5 पर केस दर्ज

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 23 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भाजपा समर्थक बताया जाता है। जब उसे दफनाने से पहले इमाम को अंतिम नमाज के लिए बुलाया गया,तो उसने नमाज अदा करने से मना कर दिया।

इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इमाम राशिद हुसैन और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असलम समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल घटना की जांच भी की जा रही है।

मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह ने इमाम द्वारा मृतक के लिए नमाज अदा न करने की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत होने पर इमाम द्वारा अंतिम नमाज अदा नहीं कराई गई। शिकायत के आधार पर हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इमाम ने नमाज़ अदा करने से किया इनकार

मृतक के बेटे दिलनवाज खान ने बताया कि उनके पिता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जब उन्होंने दफ़न से पहले इमाम को आखिरी नमाज़ के लिए बुलाया,तो उन्होंने मना कर दिया। दिलनवाज ने उनसे पूछा कि वे नमाज़ क्यों नहीं अदा करेंगे? तो इमाम ने जवाब दिया कि तुम्हारा पूरा परिवार भाजपा को वोट देता है, इसलिए कोई नहीं आएगा।

इस झटके के बावजूद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। उन्होंने रिश्तेदारों को इकट्ठा किया और खुद नमाज़ अदा करने के बाद दफ़नाया। इस घटना से परिवार के सदस्यों और समर्थकों में काफ़ी नाराज़गी है।

दरअसल कुंदरकी के अलीदाद खान की इसी वर्ष 23 जुलाई को मृत्यु होने पर इमाम ने उनके लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने के काऱण नमाज प़ढ़ाने से इंकार कर दिया। बाकि लोग भी तीजा और दसवें में तक कोई नहीं आये, लिहाजा अलीदाद खान के बेटे दिलनवाज खान ने इमाम राशिद हुसैन और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असलम सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें Ayodhya Gang Rape Case: आरोपी मोईद खान पर होगा बुलडोजर एक्शन, सपा नेताओं पर हुआ केस दर्ज

भतीजा लड़ चुका है भाजपा की टिकट से चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के कुंदरकी मंडल अध्यक्ष रमन भूषण ने मीडिया को बताया है कि किसान अलीदाद खां का परिवार पहले से ही बीजेपी समर्थक रहा है। अलीदाद खां एक किसान थे, उनके परिवार का चुनाव में भाजपा का समर्थन रहा है। बीते नगर पंचायत चुनाव में अलीदाद खान के भतीजे ने भी भाजपा के चुनाव चिह्न पर सभासद का चुनाव लड़ा था।

पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मृतक के परिवार ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दोनों को पत्र लिखकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जब मीडिया ने इमाम राशिद से नमाज़ अदा करने से इनकार करने के बारे में पूछा तो उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। राशिद कई सालों से इमाम के तौर पर अंतिम संस्कार करवा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस घटना पर आगे कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें मायके गई थी पत्नी, फोन करके बोली- मैंने दूसरे लड़के से कर ली है शादी, फिर आगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+