यूपी में हैवानियत: दलित बच्‍चे को नंगा कर पेड़ से बांधा, जमकर पिटाई के बाद सिगरेट से जलाया

Dalit boy tied to tree, thrashed in Hapur
गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश में दबंगई का मामला एक के बाद एक सामने आ रहा है। ताजा ममला हापुड़ जिले का है। यहां कुछ दबंगों ने मामलू से बात पर एक दलित बच्‍चे को पेड़ से बांधकर बुरी तरह यातनाएं दीं। उसके कपड़े उतारे गये और फिर मारा-पीटा गया। दबंगों का मन इससे भी नहीं भरा तो उन लोगों ने उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दाग दिया। 11 साल के इस मासूम का कसूर बस इतना था कि उसने ट्रक से कोल्‍ड ड्रिंक्‍स की बोतलें उतारने से मना कर दिया था।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना 26 जून की है। सोनू नाम का लड़का दोहरी गांव में अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच 4 लोग उसके पास आए और उससे कोल्ड ड्रिंक्स की बोलतें ट्रक से उतारने को कहा। वैसे और किसी दिन को वह खुशी-खुशी यह काम कर देता, क्योंकि उस काम के लिए उसे 20 रुपये भी मिलते और पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक भी। पर तबीयत खराब होने से कारण सोनू ने बोलत उतारने से इनकार कर दिया, जिससे दबंग नाराज हो गए।

उसके बाद उन लोगों ने सोनू को पकड़ लिया और उसे नंगा करके पेड़ से बांध दिया। स्‍थानीय इलाके में ठाकुर कहे जाने वाले लोगों ने सोनू की खूब पीटाई की और फिर उसे सिगरेट से दागा। सोनू जब बेहोश हो गया तो उसे पेड़ से बंधा छोड़कर दबंग वहां से चलते बने। सूचना पाकर सोनू के परिजन मौके पर पहुंचे और सोनू को लेकर पुलिस के पास गये। पुलिस ने सोनू को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+