पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग होंगे सेशेल्स में भारत के अगले उच्चायुक्त

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल(रि.) दलबीर सिंह सुहाग को भारत सरकार ने सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा है कि, जनरल सुहाग जल्द ही सेशेल्स के उच्चायुक्त का पद संभालेंगे। सितंबर 2016 में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना के प्रमुख थे।

Dalbir Singh Suhag appointed as the next High Commissioner of India to Seychelles

जनरल (सेवानिवृत्त) सुहाग 31 जुलाई, 2014 से 31 दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख थे। वे 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा बल (IPKF) का भी हिस्सा थे। सेशेल्स में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच सैन्य संबंधों को गहरा करने के लिए हुई है।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सब कुछ

भारत सेशेल्स के असम्पशन आइलैंड को एक नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित कर रहा है। जिसका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के तौर पर विस्तार किया जा रहा है। बता दें कि, इस क्षेत्र में चीन अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। भारत और सेशेल्स के बीच 2015 में इस द्वीप को विकसित करने के लिए एक समझौता किया गया था।

पिछले साल जून में, सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों ने मिलकर द्वीप परियोजना पर काम करने पर सहमति जताई थी। उनके दौरे से पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि, सेशेल्स ने भारत के साथ अपने असम्पशन आइलैंड पर नौसैनिक अड्डा बनाने के समझौते को रद्द कर दिया है। हालांकि ये खबरें बाद में गलत साबित हुईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+