पंजाब को अलग देश घोषित करने की मांग कर रहे दल खालसा का बड़ा बयान

नई दिल्ली। सिख आतंकी संगठन दल खालसा जोकि पिछले कई सालों से पंजाब के लोगों के लिए अलग देश की मांग कर रहा है उसने ऐलान किया है कि 2020 में कराया जाने वाला जनमत महज एक सुझाव होगा जिसे विदेश में रह रहे सिखों के बीच कराया जाएगा। दल खालसा की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब 12 अगस्त को लंदन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां सिखों के लिए न्याय की मांग को उठाया जाएगा।

dal khalsa

लंदन में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेज स्टेट के सिख अलगाववादी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस करा रहा है, जोकि भारत के पंजाब राज्य में जनमत कराएगा जिसे लंदन डिक्लेरेशन के नाम से जाना जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन के ट्रैफलगर स्क्वॉयर में कराया जाएगा। दल खालसा की ओर से जो बयान जारी किया गया है कि उसमे दल खालसा के प्रवक्ता कनवरपाल सिंह ने कहा कि रेफ्रेंडम 2020 वास्तव में जनमत नहीं है, यह महज एक सर्वे है जोकि यह देखने के लिए कराया जा रहा है कि दुनिया के अलग देशों में बसे कितने सिख यह चाहते हैं कि भारत का पंजाब अलग देश बने, लिहाजा इसे असल जनमत नहीं कहा जा सकता है। करनवाल सिंह ने कहा कि असल रिफ्रेंडम युनाइटेड नेशंस और किसी मान्य संस्था द्वारा कराया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+