डेलीहंट "ट्रस्ट ऑफ द नेशन" के परिणाम

नई दिल्‍ली। भारत के नंबर 1 न्‍यूज़ एप्लीकेशन, डेलीहंट के द्वारा करवाये गये देश के सबसे बड़े राजनीतिक डिलिटल सर्वे के परिणाम आ गये हैं। यह देश का सबसे बड़ा और सबसे निर्णायक एवं स्वतंत्र रूप से करवाया गया राजनीतिक डिजिटल सर्वेक्षण है। सर्वे में 54 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। सर्वे में मुख्‍य रूप से भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोगों ने प्रतिभाग किया1 यही नहीं महत्वपूर्ण मेट्रो शहरों के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया।

Trust of the Nation Survey

सर्वे के मुख्‍य अंश इस प्रकार हैं-

सर्वे में 63% उत्तरदाताओं ने 2014 (जब वह सत्ता में आए) की तुलना में नरेंद्र मोदी पर अधिक अथवा समान स्तर का भरोसा जताया। यही नहीं पिछले चार वर्षों से उनकी नेतृत्व क्षमताओं पर संतुष्टि व्यक्त की। 50% से अधिक उत्तरदाताओं माना कि नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल से उन्‍हें बेहतर भविष्य मिलेगा।

Trust of the Nation Survey

फोन के प्रयोग को आय के स्तर के संकेतक के रूप मानें तो, 90% उत्तरदाता छोटे और मध्यम श्रेणी के फोन के उपयोगकर्ता हैं, और वे नरेंद्र मोदी के समर्थक के रूप में सामने आए। जबकि हाई-एंड फोन के उपयोगकर्ता इसके विपरीत दिखे।

सामाजिक विकास के मुद्दे पर सवाल किया गया तो 54.9 प्रतिशत लोग ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा दिखाया। दूसरे नंबर पर राहुल गांधी फिर केजरीवाल और उसके बाद अखिलेश व मायावती रहीं।

Trust of the Nation Survey

उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी भारत में 'विश्‍वास' और 'भरोसा' कारकों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया गया, जिनमें निम्नलिखित दिलचस्प बातें सामने आयीं:

डेलीहंट ने जब भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने पर सवाल किया तो 60% लोगों ने सबसे ज्यादा नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया। इस श्रेणी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना में प्राथमिकता मिली।

Trust of the Nation Survey

राष्‍ट्रीय संकट पर सवाल और लोगों के जवाब

62% उत्तरदाताओं ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि राष्ट्रीय संकट के दौरान राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्‍ठ हैं। वहीं 17% ने राहुल गांधी पर, 8% अरविंद केजरीवाल, 3% अखिलेश यादव और मात्र 2% मायावती के पक्ष में दिखे।

Trust of the Nation Survey

समानता का पैमाना

डेलीहंट ने पूछा कि कौन से नेता की नीतियां सभी समुदायों व धर्मों के लोगों के लिये समानता का ठोस परिचय हैं। इस पर 57.9 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी पर क्लिक किया। वहीं राहुल गांधी पर 19.1 प्रतिशत मत पड़े।

Trust of the Nation Survey

सर्वे के एक भाग में नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की क्षमता पर सवाल किये गये। इस पर 52 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को मेहनती और ईमानदार नेता बताया, जबकि इसी पर 24 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के साथ दिखे।

Trust of the Nation Survey

कैसे कराया गया सर्वे

डेलीहंट और नील्सन इंडिया ने संयुक्त रूप से सर्वेक्षण को तैयार किया, जिसे डेलीहंट के प्लेटफार्मों पर होस्ट किया गया और अंग्रेजी, हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, मलयालम और ओडिया जैसी 10 भाषाओं में क्रियान्वित किया गया। डेलीहंट ने डेटा एकत्र किया और नील्सन के एपीआई के माध्यम से इसे नील्सन को मुहैया कराया। नील्सन इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत उन मानदंडों और मानकों के आधार पर आंकड़ों को एकत्रित किया। इस सर्वे में विभिन्न आयु समूहों (18-24, 25-34 और 35+ वर्ष) और लिंग के लोग शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+