दिहाड़ी मजदूर के खाते में आए 99 करोड़ रुपए, लेकिन अगले ही दिन...

अगर अचानक से आपके अकाउंट में करोड़ों रुपये आ जाएं तो आपको कैसा लगेगा? बिहार के एक गांव में ऐसा 15 लोगों के साथ हुआ। खगड़िया गांव में 15 लोगों के खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए।

Bihar

पटना। अगर अचानक से आपके अकाउंट में करोड़ों रुपये आ जाएं तो आपको कैसा लगेगा? बिहार के एक गांव में ऐसा 15 लोगों के साथ हुआ। खगड़िया गांव में 15 लोगों के खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए। इनमें से एक जय जय राम नाम के एक मजदूर को इस बात की जानकारी मिली तो वो खुशी की बजाय चिंता में पड़ गया और सीधा जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इस गांव में एक बहुत बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ।

पैसों से हुआ बड़े साइबर क्राइम का खुलासा

पैसों से हुआ बड़े साइबर क्राइम का खुलासा

बिहार के खगड़िया गांव में 15 लोगों के अकाउंट में 99 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए। खगड़िया गांव के गंगौर थाना क्षेत्र में जब अचानक से इतने लोगों के अकाउंट में करोड़ों रुपये आए, तो एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ। खबर के अनुसार इस गांव में बिचौलियों ने लोन दिलवाने के बहाने लोगों से उनके कागजात लेकर बैंक में अकाउंट खुलवा दिया।

15 लोगों के अकाउंट में आए पैसे

15 लोगों के अकाउंट में आए पैसे

बिचौलियों ने अकाउंट तो खुलवा दिया, लेकिन अकाउंट का एटीएम, पासबुक और पिन अपने पास ही रख लिया। जब अकाउंट खुलने के कई दिनों बाद भी जयजय राम को लोन नहीं मिला, तो उसने जलकौड़ा स्थित एसबीआई ब्रांच में जाकर अपना अकाउंट चेक किया। अपने अकाउंट में पड़े 99 करोड़ 99 लाख देखकर उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद जब गांव के बाकी लोगों ने अपना अकाउंट देखा तो 15 लोगों के अकाउंट में इतनी रकम थी।

बैंक ने फ्रीज किए सभी अकाउंट

बैंक ने फ्रीज किए सभी अकाउंट

लोगों ने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो मालूम चला कि ये सभी लोग बड़े साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। इनके अकाउंट से बड़े ऑनलाइन ट्रांसजैक्शन हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में 10 बिचौलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बैंक को खबर मिलते ही सभी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। वहीं ये भी साफ कर दिया है कि इसमें उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+