जेल में क्या काम करेगा राम रहीम? कैसे होगा मनोरंजन, जानिए
रोहतक। हरियाणा स्थित सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से बलात्कार करने के मामले में 20 साल की कैद और 30 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने रोहतक के सुनारिया जेल की जिला लाइब्रेरी में बनाए गए कोर्ट रूम में धारा 576, धारा 511 और धारा 506 के तहत सजा सुनाई। क्या आपको इस बात की जानकारी है कि राम रहीम को जेल में क्या क्या मिलेगा? उसे किस वक्त कितना खाना मिलेगा, कौन सा कपड़ा मिलेगा और क्या काम करना होगा?

एक-एक कप चाय मिलेगी
बता दें कि जेल में कैदी नंबर 1997 राम रहीम को सुबह और दोपहर दोनों समय एक-एक कप चाय मिलेगी। इसके साथ ही नाश्ते में ब्रेड और एक कप दूध दिया जाएगा। सुबह औऱ शाम उसे 5 रोटियां दी जाएंगी। वहीं सुबह 70 ग्राम दाल और शाम को सीजन के मुताबिक 230 ग्राम सब्जी दी जाएगी। इसके साथ ही रविवार के दिन बाबा को खीर और राष्ट्रीय पर्वों के दिन मिठाई मिलेगी।
Recommended Video


जेल मैं ऐसे होगा मनोरंजन
यूं तो राम रहीम के डेरे में मनोरंजन के तमाम साधन थे लेकिन जेल में उनका मनोरंजन कैसे होगा? इसके लिए जेल में कबड्डी, बॉस्केट बॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और लूडो खेल सकता है। रात के दस बजे तक बैरक में लगी टीवी पर दूरदर्शन देख सकता है। इसके साथ ही खेल और क्विज कंपटीशन में भाग ले सकता है। जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम औऱ संगीत सिखाने की भी सुविधा है।

करना होगा कुछ काम
राम रहीम जेल में यूं ही खाली तो बैठे रह नहीं सकते ऐसे में उसे कुछ काम भी करना होगा। राम रहीम बिजली से चलने वाले करघे पर, हथकरघा प्रिंटिंग प्रेस,आरा मशीन, वुडन प्लेनर समेत दरी और कंबल बनाने वाली मशीनों पर हाथ आजमा सकता है। राम रहीम बुनाई, जिल्दसाजी, स्क्रीन प्रिंटिग का काम सीख सकता है। कपड़ा, गमला, साबुन और फिनायल बनाने की भी ट्रेनिंग मिलेगी।

जेल में मिलेगा काम का दाम
अब राम रहीम इतना काम करेगा तो कुछ कमाई भी होगी। जेल मैनुअल के अनुसार ट्रेंड कारीगर को हर रोज 40 रुपए, सेमी ट्रेंड कारीगर को 25 रुपए और सिर्फ मजदूरी बदले 20 रुपए रोज मिलेंगे। इसके सात ही सर्दी के समय राम रहीम को गर्म कपड़े दिए जाएंगे। 6 महीने बाद कुर्ता पायजामा दिया जाएगा। राम रहीम जेल में चलने वाली दुकानों से कपड़े सिला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications