Daily Political Update: 'यह भाजपा का कार्यक्रम है', राम मंदिर समारोह में नहीं जाएंगे सोनिया और खड़गे

Daily Political Roundup: PM मोदी ने आज वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को मैदान में रैली की अनुमति नहीं दी है।

daily political roundup update

इस पर कांग्रेस ने बीरेन सिंह पर हमला बोला है। वहीं, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के कारसेवकों पर दिए गए बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, सोनिया गांधी और खड़गे ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि विश्व मित्र की भूमिका में भारत की अहम भागीदारी रही है। आज भारत विश्व में यह भरोसा कायम कर पाया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं और उसे प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा और प्रयास आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को मैदान में रैली करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। इस पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू कर रहे हैं तो हम मणिपुर को कैसे छोड़ सकते हैं? हम देश के लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं? हम मणिपुर से ही यात्रा शुरू करेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजीबुंग मैदान से शुरू होनी है।

राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे सोनिया और खड़गे

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं होंगी। बुधवार को कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इसको भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का पलटवार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के कारसेवकों पर दिए गए बयान पर अब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि दोनों की कहानी विक्रम बेताल जैसी है।अखिलेश यादव के ऊपर स्वामी प्रसाद मौर्य का भूत चढ़ गया है। मौर्य ऐसे बयान दे रहे हैं तो यूपी में भाजपा को आने से कोई नहीं रोक सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+