Daily Political Update: पीएम मोदी बोले- 'आपके मां-बाप की संपत्ति छिनना चाहती है कांग्रेस', प्रियंका का पलटवार
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के पलामू और बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या के लिए जितना लंबा संघर्ष हुआ, उतना कहीं नहीं हुआ। आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना है।
उधर, प्रियंका गांधी ने गुजरात के बनासकांठा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

मेहनत की कमाई लूटना चाहती कांग्रेस: पीएम मोदी
बिहार के दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है, जो आपके माता पिता की संपत्ति को छिनना चाहती है। ये लोग विरासत टैक्स का फतवा लेकर आना चाहते हैं। आपके मेहनत की कमाई लूटना चाहते हैं। इससे पहले पलामू में पीएम ने कहा कि अयोध्या के लिए जितना लंबा संघर्ष हुआ, उतना कहीं नहीं हुआ। आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना है।
भाजपा में गए अरविंदर सिंह लवली
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए। अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ''मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद मैं अपने सभी साथियों और हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला। उन सभी लोगों ने कहा कि आपको घर पर नहीं बैठना चाहिए और दिल्ली और देश के लोगों के लिए लड़ाई जारी रखनी चाहिए।''
कांग्रेस ने क्या कहा?
वहीं, अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली और हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, "मैं इसे झटका नहीं मानता। किसके जाने से फर्क पड़ सकता है? कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई लोगों पर प्रभाव हो, उनमें से एक व्यक्ति का नाम बताएं जो लगातार जीत रहा हो।''
पीएम खुद शहंशाह: प्रियंका गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी को शहंशाह वाली टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। गुजरात के बनासकांठा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं उनको बताना चाहती हूं, ये शहजादे 4000 किलोमीटर पैदल चले हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक आपकी समस्याओं को सुनने के लिए पैदल चले हैं। मेरे भाइयों, बहनों, किसानों, मजदूरों से मिले हैं। पीएम मोदी खुद शहंशाह वाला जीवन जी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications