Daily Political Update: नवनीत राणा को ओवैसी ने क्यों कहा- 'एक घंटा लीजिए', हरियाणा में फ्लोर टेस्ट की मांग
Daily Political Roundup:इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। उनके बयान पर भाजपा लगातार हमलावर है, तो कांग्रेस भी उनके बयान से कन्नी काट रही है।
इस मामले में गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी सामने आया। उधर, अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। वहीं, आकाश आनंद ने मायावती के एक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

पढ़े लिखे लोग ऐसे बयान दे रहे: रॉबर्ट वाड्रा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान को लेकर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। रॉबर्ट वाड्रा ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने जो कहा है, मैं उससे असहमत हूं। बकवास की बात है। कोई इतना पढ़ा-लिखा व्यक्ति इस तरह कैसे कुछ कह सकता है? लेकिन उनके एक बयान के कारण भाजपा को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है।''
नवनीत राणा के बयान पर ओवैसी का पलटवार
अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के 15 सेंकड वाले बयान पर अकबरुद्दीन औवेसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 15 सेंकड नहीं, एक घंटा लीजिए, प्रधानमंत्री के पास ये अख्तियार है और हम तैयार हैं। आपमें कितनी इंसानियत बची है, ये हम भी देखना चाहते हैं। बता दें कि नवनीत राणा ने औवेसी भाइयों को खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पुलिस 15 सेंकड के लिए हट जाए, तो उनको पता भी नहीं चलेगा कहां से आए और कहां गए।
आकाश आनंद ने मायावती से क्या कहा?
बसपा प्रमुख मायावती के एक्शन के बाद भतीजे आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय बहन मायावती जी, आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है, जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम साँस तक लड़ता रहूंगा।'
हरियाणा में सियासी संकट
हरियाणा की भाजपा सरकार पर सियासी संकट के बादल छंटे नहीं हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा कि 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार अल्पमत में है।












Click it and Unblock the Notifications