Daily Political Update: 'डायनासोर की तरह विलुप्त हो रही कांग्रेस', सोनिया बोलीं- 'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही'
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बाराबंकी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। पीएम ने कहा कि यदि सपा और कांग्रेस सत्ता में आए, तो राम लल्ला फिर से एक तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे।
उधर, अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान को खत्म करने की बात हो रही है। क्या कोई शक्ति है दुनिया में, जो इसको मिटा सकती है। वहीं, रायबरेली में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं मेरा बेटा आपको सौंप रही हूं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

वो राम मंदिर पर चला देंगे बुलडोजर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा, "यदि सपा और कांग्रेस सत्ता में आए, तो राम लल्ला फिर से एक तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे। उनको योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।" सपा वाले तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। कल्याण सिंह देश के इतने महान नेता थे उन्होंने पिछड़ों का इतना सम्मान बढ़ाया, उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए, कारण यही है कि कल्याण सिंह राम भक्त थे। लेकिन जब उत्तर प्रदेश में एक माफिया की मौत होती है तो ये लोग उसके कब्र पर फ़ातिहा पढ़ने चले जाते हैं।"
संविधान पर गरजे राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव को लेकर अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश में संविधान को खत्म करने की बात हो रही है। ये गांधी, अंबेडकर, नेहरू और हिंदुस्तान के सभी नागरिकों की देन है। क्या कोई शक्ति है दुनिया में, जो इसको मिटा सकती है। राहुल ने कहा कि 4 जून को नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं होंगे। INDIA गठबंधन की सरकार आएगी और वो सरकार आपकी सरकार होगी। पूरे देश में युवाओं ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहिए।
मैं अपना बेटा सौंप रही हूं: सोनिया गांधी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा आंचल आपके प्रेम और आशीर्वाद से भरा रहा। मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे माना वैसे ही आप राहुल को मानकर रखेंगे। राहुल आपको कभी निराश नहीं करेगा।
साइकल की चेन उतर गई है: राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के बलिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "साइकल की चेन उतर चुकी है, 2014 में ही आपने साइकल की चेन उतार दी थी। 2017, और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आपने साइकल की चेन को चढ़ने नहीं दिया। 10 साल तक जिस साइकल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications