Daily Political Update: किसान आंदोलन से गरमाई राजनीति, विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा

Daily Political Roundup: किसान आंदोलन के दूसरे दिन आज शंभू बॉर्डर पर आंंदोलनकारी किसान और पुलिस के बीच तकरार देखने को मिली। वहीं, किसान आंंदोलन पर सियासत का दौर भी जारी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदशीलता और सतर्कता के साथ किसानों के मुद्दे पर कार्य कर रही है।

daily political roundup update

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत जो भ्रष्टाचार से दूर हो और क्‍लीन हो। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को पीएम मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। पीएम मोदी बुधवार को UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत जो भ्रष्टाचार से दूर हो और क्‍लीन हो। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल के दिनों में एक बड़ा बदलाव देखा है। स्वच्छता अभियान हो, डिजिटल साक्षरता अभियान हो या बालिका शिक्षा अभियान, ऐसे हर बड़े लक्ष्य की सफलता जन-भागीदारी से ही सुनिश्चित हुई है।

किसानों के मुद्दे पर कर रहे कार्य- सुधांशु त्रिवेदी

पिछले दो दिन से किसान अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों ने डेरा डाला हुआ है। इसी बीच किसान आंदोलन काे लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदशीलता और सतर्कता के साथ किसानों के मुद्दे पर कार्य कर रही है। इस समय कानून की मांग करना विचित्र है। सरकार कोई कानून बनाना भी चाहे तो नहीं बना सकती। अब सरकार संसद कैसे बुला सकती है।

भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए- अखिलेश यादव

किसान आंदोलन पर सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते। आखिरकार भाजपा चाहती क्या है। भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सहयोगी दल PDA की लड़ाई को मजबूत करेंगे।

किसान नेता पंढेर ने की एमएसपी की गारंटी देने की मांग

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वह अपनी मांगों पर केंद्र से बातचीत के किसी भी निमंत्रण पर विचार करेंगे, लेकिन उसे बातचीत के लिए सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पहल करनी चाहिए। उन्‍होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने की भी अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+