Daily Political Update: पवन सिंह का चुनाव लड़ने का ऐलान, तो कांग्रेस ने खेला 'महिला वोटर्स' पर दांव
Daily Political Roundup: हरियाणा की राजनीति में चल रही उठा पटक के बीच बुधवार को विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया। वहीं, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने कड़ी मेहनत की। लोग तय करेंगे कि किसे सत्ता में रखना चाहते हैं और किसे नहीं।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। तो वहीं, भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान किया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

भाजपा ने हासिल किया विश्वासमत
हरियाणा विधानसभा में बुधवार को नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया। सदन में ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान नायब सिंह ने कहा कि नेतृत्व में मुझे यहां की जिम्मेदारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने में पला हूं बढ़ा हूं। उनसे मैं बहुत कुछ सीखा है। भाजपा पार्टी ने मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को आज मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में हरियाणा ने पूरे देश में गुड गवर्नेंस का उदाहरण पेश किया।
दुष्यंत चौटाला की रैली
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा व जेजेपी का गठबंधन बिखर गया है। जेजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कल कुछ और हाल था। आज कुछ और हाल है। हरियाणा की भलाई के लिए हमने कड़ी मेहनत की। लोग तय करेंगे कि किसे सत्ता में रखना चाहते हैं और किसे नहीं।
पवन सिंह का चुनाव लड़ने का ऐलान
भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बुधवार को एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं लोगों से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा।" बता दें कि उनको भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से उतारा था, लेकिन उन्होंने फिर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
कांग्रेस ने 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'नारी न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है। जिसमें महालक्ष्मी गारंटी में हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। वहीं, आधी आबादी पूरा हक के तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा।












Click it and Unblock the Notifications