Daily Political Update: पीएम मोदी बोले- 'वो मुझे जिंदा गाड़ना चाहते हैं...', तो राहुल गांधी ने किया पलटवार
Daily Political Roundup: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। वहीं, चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के वोटर टर्नआउट में हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया।
साथ में आयोग ने खड़गे को सोच समझकर बोलने की नसीहत भी दी। उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभाएं कीं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे
शराब नीती घोटाला केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जेल से बाहर आने की अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने जश्न मनाया। आप नेता आतिशी मार्लेना ने प्रेस वार्ता कर इसे सच और लोकतंत्र की जीत करार दिया।
खड़गे को चुनाव आयोग की नसीहत
कांग्रेस के वोटर टर्नआउट में हेरफेर के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस के सभी आरोपों को नकारते हुए बेबुनियाद बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे आरोप भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। वहीं, चुनाव आयेाग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सोच समझकर बयान देने की नसीहत भी दी।
नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ना चाहती है: पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, एक ओर कांग्रेस कहती है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। तो दूसरी ओर नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है। इस दौरान पीएम ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सरकार बनी तो अग्निवीर बंद करेंगे: राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज और कानपुर में सभाएं कीं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 3 साल से हम मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। यूपी में इंडी गठबंधन को 50 सीटें मिलेंगी। पीएम मोदी ने अडाणी को फायदा पहुंचाया। अडाणी के लिए हमारे बिजनेस खत्म कर दिए। युवाओं को बेरोजगारी झेलनी पड़ रही। अगर हमारी सरकार आई तो अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications