Daily Political Update: केजरीवाल कोर्ट में पेश करेंगे शराब घोटाले के सबूत, आप का विरोध प्रदर्शन
Daily Political Roundup: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर घमासान जारी है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि केजरीवाल जी 28 मार्च को कोर्ट में शराब घोटाले के पैसों को लेकर खुलासा करेंगे।
वहीं, वरुण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर जोर देंगे। उधर, पंजाब में आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

जालंधर से आप सांसद ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
केजरीवाल कोर्ट को देंगे सबूत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाले की जांच में ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा। जेल में अरविंद जी लोगों की समस्याओं को सुलझाने में लगे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसमें बाधा बन रही है। उन्होंने बताया कि अब 28 मार्च को केजरीवाल जी कोर्ट में घोटाले के पैसों के लेनदेन के सबूत पेश करेंगे।
वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे चुनाव
टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। वह अपनी मां मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर फोकस करेंगे। बता दें कि मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर से मौका दिया गया है। वहीं, इस बार यूपी की पीलीभीत सीट पर भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।
आप सांसद गए भाजपा में
आम आदमी पार्टी को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा जालंधर ईस्ट से आप विधायक शीतल अंगुरल ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि रिंकू को आप ने जालंधर से टिकट देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन सुशील रिंकू ने आप का टिकट ठुकराकर पाला बदल लिया है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मची खींचतान खत्म
उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मची खींचतान बुधवार को खत्म हो गई। रुचि वीरा ने सपा की टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, इस सीट पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी एसटी हसन का टिकट कट गया है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने पैर वापस खींच लिए।












Click it and Unblock the Notifications