Daily Political Update: बिहार में फिर नीतीश सरकार, INDIA गठबंधन एक और झटका, जानें पूरे दिन का सियासी हाल
Daily Political Roundup: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर नए सिरे से सरकार का गठन किया है। आरजेडी से गठबंधन तोड़ 17 महीने बाद नीतीश बाबू ने भाजपा समर्थित एनडीए का दामन थामकर फिर से नई सरकार बनाई है।
रविवार शाम को नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ भाजपा के दो नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को राज्यपाल ने डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई। एक तरफ जहां नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे थे तो दूसरी तरफ विरोधी जमकर हमलावर नजर आए। ऐसे में जानिए रविवार (28 जनवरी) की बड़ी राजनीतिक खबरों के बारे में।

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं पुरानी सरकार के बारे में नीतीश कुमार ने कहा कि जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं।
जानिए किस-किस ने ली शपथ
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार।जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
नई सरकार को पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट किया, ''बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।''
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने साधा निशाना
RJD नेता तेजस्वी यादव ने JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा, "...मैं एक बात स्पष्ट रूप से कह दूं अभी खेल शुरु हुआ है, अभी खेल बाकी है। मैं जो कहता हूं वह करता हूं। आप लिखकर ले लीजिए JDU पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।"
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि नौकरी देना नामुमकिन है, हमने नौकरियां दीं और दिखाया कि ये मुमकिन है... 17 साल भाजपा-जेडीयू की सरकार थी लेकिन जो काम 17 महीने में हुआ वह 17 साल में नहीं हो सका।"
उपेन्द्र कुशवाहा का बयान
तेजस्वी यादव के बयान पर RLJD प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा ने कहा कि जहां थे वहां निश्चित रूप से यही स्थिति हो गई थी, लेकिन अब वे (नीतीश कुमार) आ गए हैं तो सब कुछ ठीक है। RJD के लोग पहले अपनी चिंता करें, जिस तरह से लोग उनसे परेशान थे वे चाहते थे कि यह सरकार जाए।"
भूपेश बघेल ने जानिए क्या कहा?
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। कितनी बार बदलेंगे, कितनी बार बहाना ढूंढेंगे...यह आत्मघाती कदम जो उन्होंने उठाया है यह उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी कदम है, आने वाले समय में उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा।"
INDIA गठबंधन को झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "INDIA गठबंधन तोड़ने की कोशिश पहले से हो रही थी, यह आज उजागर हो गया। इतनी जल्दी कोई फैसला नहीं लेतास, पहले ही उन्होंने (नीतीश कुमार) फैसला ले लिया होगा, पहले ही बात की होगी तभी यह हुआ। उन्होंने हमें और लालू यादव को अंधेरे में रखा।"












Click it and Unblock the Notifications