''मुजफ्फरनगर जैसा दंगा कराने के लिए हुई अखलाक की हत्‍या, मस्‍जिद गिराने का भी था प्‍लान''

नोएडा (ब्‍यूरो)। ग्रेटर नोएडा के दादरी में गोमांस को लेकर हुए हत्‍या में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस की खुफिया रिपार्ट से पता चला है कि दादरी के बिसेहड़ा गांव में हुई इस घटना को मुजफ्फरनगर से भी बड़ी घटना बनाने की योजना बनाई गई थी। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में पास के गांव की मस्जिद गिराने की योजना का भी खुलासा हुआ है।

Dadri Lynching planned to stoke unrest
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोहम्‍मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्‍या के मामले में प्रशासन की सूझ-बूझ और गांव वालों के दखल से हिंसा आसपास के गांव तक नहीं पहुंच पायी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहम्मद अखलाक की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए काफी प्रयास किए गए।

उल्‍लेखनीय है कि बीते सोमवार (28 सितंबर) को मोहम्मद अखलाक (52) ने कथित तौर पर एक बछड़े को काटा था और उनके घर में बीफ पाए जाने पर करीब 100 लोगों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोप लग रहे हैं कि मंदिर के लाउडस्पीकर से गौमांस पकाने की अफवाह उड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+