जेल में शशिकला के VIP ट्रीटमेंट का खुलासा करने वाली IPS डी रूपा ने अवार्ड लेने से किया इंकार
नई दिल्ली। कर्नाटक की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने अवार्ड लेने से मना कर दिया है। उन्होंने 'नम्मा बेंगलुरु अवॉर्ड' लेने से इंकार कर दिया है। एएनआई के मुताबिक डी रूपा ने इस सम्मान को लेने से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि इनाम के तौर पर बड़ी रकम शामिल है। उन्होंने पत्र लिखकर अपनी बात संस्था को बता दी है।

आपको बता दें कि तत्कालीन जेल डीआईजी डी रूपा ने जुलाई 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद एआईएडीएमके नेता शशिकला को मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट का खुलासा किया था। डी रूपा ने प्रपन्ना अग्रहर सेंट्रल जेल में शशिकला को मिल रही सुविधाएं का खुलासा कर सच्चाई सामने ला दी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी थी और आरोप लगाया था कि जेल में कैद शशिकला को विशेष सहूलियतें दी जाती है। उन्होंन इस बात का खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि शशिकला को जेल में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मोटी रकम दी गई है।
आपको बता दें कि आईपीएस डी रूपा पर एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जेल के पूर्व डीजीपी एचएन सत्यनारायण ने रूपा पर 20 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोका है। रूपा ने सत्यनारायण पर शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोपी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications