मुंबई: चॉल में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत, चार घायल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मुंबई के मलाड़ इलाके में स्थित एमएचबी कॉलोनी में चॉल की दीवार गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा आज सुबह हुआ है, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा चॉल के भीतर गैस सिलेंडर फटने से हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

explosion

यह हादसा सुबह 9 बजे हुआ, जहां दो लोग ममता पवार, अश्विनी जाधव सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि धमाके की वजह से चॉल की दीवार गिर गई और पड़ोस के घर में जा गिरी। इस हादसे में जाधव 15 फीसदी जल गए, जबकि पवार 80 फीसदी जल गई। दोनों को आनन-फानन में कांदिवली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन के अलावा सिद्धेश पोटे और उनकी मां शीतल पोटे को भी भर्ती कराया गया। सिद्धेश को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन शीतल का पैर टूट गया है। जब स्थानी लोग घर का मलबा हटा रहे थे तो उन्होंने देखा कि सिद्धेश की दादी उसमे दबी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+