ओडिशा-आन्ध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान तितली, रेड अलर्ट जारी

Recommended Video

    Cyclone Titli की Odisha, Andhra Pradesh में दस्तक, Red Alert जारी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को ओडिशा के कई स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'तितली' ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। तूफान के 11 अक्टूबर को ओडिशा तट से गुजरने की आशंका है।

    Cyclonic storm Titli heads towards Odisha Andhra coast IMD issues red alert

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 11 अक्टूबर को सुबह गोपालपुर और कलिंगपत्तनम के बीच ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तट को पार करेगा। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान तितली के मद्देनजर जिला अधिकारियों को तैयार रहने और जान माल की हानि से बचने के लिए कहा है।

    मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटे में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा। तितली ओडिशा में गोपालपुर से करीब 560 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्नम से 480 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में है।

    बुधवार को तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। तूफान के दस्तक देने के बाद भारी बारिश हो सकती है। गंजाम, खोरधा और पुरी में तट के समीप रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+