Cyclone Ockhi ने लिया विकराल रूप, अगले 24 घंटे गुजरात पर भारी

मौसम विभाग के मुताबिक जब यह साइक्लोन सूरत के पास पहुंचेगा तो इसकी ताकत में कमी आ चुकी होगी और यह डीप डिप्रेशन रह जाएगा।

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद साइक्लोन ओखी गुजरात की ओर बढ़ रहा है।अनुमान है कि 5 दिसंबर को मध्य रात्रि के दौरान साइक्लोन OCKHI सूरत के पास समुद्र तट को डीप डिप्रेशन के तौर पर पार करेगा। इस आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों को पहले ही आगाह कर दिया है। इन इलाकों में मछुआरों को समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। इसे अति भीषण समुद्री चक्रवात की कैटेगरी में रखा गया है।

दक्षिण गुजरात के तमाम इलाकों में 5 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण गुजरात के तमाम इलाकों में 5 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक जब यह साइक्लोन सूरत के पास पहुंचेगा तो इसकी ताकत में कमी आ चुकी होगी और यह डीप डिप्रेशन रह जाएगा। इस समय इसमें चलने वाले हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, लेकिन इन हवाओं में कच्चे घरों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तमाम इलाकों में 5 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी

समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी

इसके अलावा उत्तर गुजरात में 6 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साइक्लोन सेंटर के मुताबिक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के समुद्र तटीय इलाकों में 4 दिसंबर की रात से लेकर 6 दिसंबर की सुबह तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं चलेंगी। इस वजह से इन इलाकों में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी. लिहाजा लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 ओखी चक्रवात मुंबई पहुंच चुका है

ओखी चक्रवात मुंबई पहुंच चुका है

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तबाही मचाने के बाद ओखी चक्रवात मुंबई पहुंच चुका है। इस चक्रवात की वजह से मुंबई में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ओखी तूफान की वजह से मौसम विभाग ने मुंबईवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन में मुंबई में मूसलाधार बारिश हो सकती है। सरकार ने ओखी तूफान के चलते मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि बाद में मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से घोषणा की गई कि मुंबई यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े सभी कॉलेज खुले रहेंगे और पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+