Cyclone Yaas: कुछ घंटों में विकराल रूप धारण करेगा 'यास', PM मोदी ने की समीक्षा बैठक
नई दिल्ली, 23 मई। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी के मध्य में लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। यह फिलहाल बालासोर से 700 किमी दूर दीघा में है। यह नार्थ-वेस्ट की ओर बढ़ रहा है और अनुमान के मुताबिक चक्रवात 'यास' 24 मई की सुबह 'गंभीर चक्रवात' में तब्दील हो जाएगा और 26 मई को उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराएगा।

'यास' गंभीर साइक्लोन की श्रेणी में शामिल
भारतीय मौसम विभाग ने साइक्लोन 'यास' को गंभीर साइक्लोन की कैटिगरी में रखा है। NDRF ने तूफान के रेस्क्यू ऑपरेशन से निपटने लिए कुल 75 टीमें बनाई हैं। इनमें से 59 टीमें ग्राउंड पर रहेंगी। यही नहीं भारतीय नौसेना ने अपने चार युद्धपोतों को भी रेडी कर रखा है।
185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उसने बाढ़ राहत और बचाव की 8 और गोताखोरों की 4 टीमों को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए भेजा है। अनुमान के मुताबिक जिस वक्त ये तूफान तटीय इलाकों से टकराएगा उस वक्त 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ये तूफान चक्रवात Amphan जैसा भयानक हो सकता है।

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और सचिवों के साथ बैठक की और तूफान से निपटने की तैयारी का जायजा लिया। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।
भारतीय रेलवे ट्रेनें रद्द की
पूर्वी रेलवे ने Cyclone Yaas के कारण 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द किया

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
साइक्लोन की वजह से 25 मई को ओडिशा-बंगाल में, 26 मई को ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है तो वहीं तो गोवा में भी 'यलो अलर्ट ' जारी कर दिया गया है, बता दें कि चक्रवात तौकते ने गोवा में भी काफी तबाही मचाई थी।

अगले 24 घंटों में यहां होगी भारी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर में भारी बारिश की आशंका है , जबकि लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और सुल्तानपुर, वाराणसी में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़ , पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications