Cyclone Vayu: पोरबंदर-भावनगर समेत कई स्टेशनों के लिए ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'वायु' उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बाद गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, इस वक्त गुजरात हाई अलर्ट पर है, गुजरात में तूफान को देखते हुए आज शाम से 6 बजे से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वेरावल, ओखा, पोरबंदर, भावनगर, भुज और गांधीधाम स्टेशनों के लिए ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं इसमें यात्री और माल गाड़ी दोनों शामिल हैं, पश्चिम रेलवे के मुताबिक इन स्टेशनों के लिए 14 जून तक फिलहाल ट्रेनें रद्द रहेंगी, साथ ही हर स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया गया है जो तूफान वाले इलाकों में फंसे लोगों को बाहर निकालेगी।

पोरबंदर-भावनगर समेत कई स्टेशनों के लिए ट्रेनें रद्द

तूफान के बारे में बात करते हुए आईसीजी रीजनल ऑपरेशन एंड प्लानिंग ऑफिसर कमांडेंट वी. डोगरा ने कहा कि हमारी सभी यूनिट तैयार हैं, अगर कोई मछुआरा या पोत समुद्र में पाया जाता है, तो हम उन्हें वापस बंदरगाह पर भेज रहे हैं, मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर क्षेत्र के सभी मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वो समुद्र में ना जाएं।

तकरीबन 3 लाख लोगों का रेस्क्यू कराया गया

तकरीबन 3 लाख लोगों का रेस्क्यू कराया गया

मौसम विभाग के मुताबिक वायु के 13 जून को गुजरात के तटीय इलाकों पोरबंदर और कच्छ क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इस बीच हालात से निपटने और तकरीबन 3 लाख लोगों का रेस्क्यू कराने के लिए सेना और एनडीआरएफ पूरी कोशिश कर रहा है।

चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र पर भी

इस चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा इसलिए मुंबई में भी अलर्ट जारी किया गया है, उत्तरी महाराष्ट्र सहित मुंबई में तेज हवाएं चलनी शुरू हो चुकी हैं, मुंबई में कई पेड़ भी टूट चुके हैं।

13 और 14 जून को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

राजकोट के कमिश्नर ने 13 और 14 जून को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है, अमरेली कलेक्टर ने तूफान के मद्देनजर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और इसके मद्देनजर 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सेना भी तैयारियों में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+