Cyclone Updates: चेन्नई पर मंडराया साइक्लोन का खतरा, इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका, अगले 24 घंटे भारी
Chennai Cyclone Updates Hindi: दीपावली के बाद से जहां दिल्ली की आबोहवा काफी खराब हो गई है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों में तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है क्योंकि 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना रहा है, जो कि एक गहरे तूफान में तब्दील हो सकता है।
जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के भीतर कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड, तिरुप्पुर, थेनी और तेनकासी जिलों के के साथ-साथ केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी ने कहा है कि चेन्नई और आसपास के जिलों में कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत 16 अक्टूबर को होने के बाद, तमिलनाडु में पिछले दो-तीन दिनों से पहले ही भारी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
मछुआरों को समुद्र में न जाने के निर्देश (Chennai Cyclone)
इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर, 2025 के आसपास दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अवसाद में केंद्रित हो जाएगा इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी (Chennai Cyclone)
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 22 और 23 अक्टूबर में कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिले में भारी बरसात की आशंका है।
उत्तर-पूर्व मानसून दक्षिण भारत के लिए बेहद जरूरी (Chennai Cyclone)
आपको बता दें कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच चलने वाला उत्तर-पूर्व मानसून विशेष रूप से दक्षिण भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसे शरद ऋतु का मानसून या पूर्वी मानसून भी कहा जाता है। यह तब शुरू होता है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगता है और हवाओं की दिशा बदल जाती है।
पुडुचेरी, केरल और दक्षिण कर्नाटक में बारिश (Chennai Cyclone)
इन हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर होता है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी उठाकर ये हवाएं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, केरल और दक्षिण कर्नाटक में बारिश कराती हैं , जिससे तापमान में कमी आती है।












Click it and Unblock the Notifications