Cyclone Titli: आंध्र प्रदेश में तितली तूफान का तांडव, 8 लोगों की गई जान
Recommended Video

श्रीकाकुलम। चक्रवाती तूफान 'तितली' ने विकराल रूप धारण कर लिया है और ये ओडिशा और आंध्र प्रदेश पहुंच चुका है। तितली तूफान ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले में इस तूफान ने 8 लोगों की जान ले ली है। जबकि इन जिलों में बिजली सेवाएं भी पूरी तरह बाधित हैं। इस तूफान के कारण राज्य के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है और इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

तितली तूफान के कारण यातायात पर भी असर पड़ा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जबकि कई ट्रेनों के रूट को बदलना पड़ा है। ट्रेन नंबर 12733 शालीमार-सिकंदराबाद एसी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। हावड़ा-चेन्नई मेल रात के 11 बजकर 45 पर चलने के बजाय कल सुबह 8 बजे चलेगी। रात 10 बजे के बाद ओडिशा के खुर्दा और विजयनगरम के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
ओडिशा में गंजाम के गोपालपुर के पास तितली चक्रवात के कारण सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन हुआ। निचले इलाकों में रहने वाले 10,000 लोगों को बुधवार रात ही सरकारी आश्रय में भेज दिया गया है। वहीं अब तक 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तितली ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश को चपेट में लेते हुए झारखंड के पश्चिम¨सहभूम में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications