Cyclone Tej: आज दोपहर तक 'तेज चक्रवात' ले सकता है भीषण रूप: IMD

Cyclone Tej: मौसम विभाग की ओर से चक्रवात तेज को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अरब सागर में बन रहा तेज चक्रवात आज दोपहर से पहले भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि तेज चक्रवात बहुत ही भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है। यह 22 अक्टूबर को दोपहर से पहले विकराल रूप ले सकता है। अरब सागर में उपजा यह चक्रवात 25 अक्टूबर को येमन के अल गादिया और ओमान के सलालाह के बीच से यह गुजर सकता है।

cyclone

वहीं इस चक्रवात के खतरे को देखते हुए भारतीय तटरक्षकों ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और पूर्वी मध्य में कम दबाव का क्षेत्र विकसिह होने की संभावना के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में काम कर रहे मछुआरों को वापस लौट आने की सलाह दी है। यही नहीं किसी भी तरह के नुकसान को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कई जहाज तैनात किए गए हैं।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के अुसार 24 अक्टूबहर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा -0.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+