Cyclone Sitrang से सतर्क रहने की अपील, मौसम विभाग का अनुमान- पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटे में भारी बारिश

Cyclone Sitrang के कारण मौसम विभाग ने Rain Alert जारी किया है। Weather Report के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। cyclone sitrang rain alert weather report northeast west bengal odisha

Cyclone Sitrang के कारण मौसम विभाग (IMD) ने Rain Alert जारी किया है। IMD Weather Report में कहा गया है कि Northeast के राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की आशंका है। West Bengal Odisha में भी चक्रवात सितरंग के कारण बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कई फ्लाइट और ट्रेन रद्द कर दिए गए हैं।

Recommended Video

    Cyclone Sitrang: Bangladesh के बाद अब भारत में तबाही मचा रहा तूफान सितरंग | वनइंडिया हिंदी | *News
    cyclone sitrang rain alert

    पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों असम और त्रिपुरा से गुजरे चक्रवात सितरंग के कारण कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

    असम में 1000 से अधिक लोग प्रभावित

    Cyclone Sitrang के कारण असम में गंभीर स्थिति बनी हुई है। चक्रवाती तूफान 'सितरंग' की वजह से आई बाढ़ के कारण 83 गांवों के करीब 1,100 लोग प्रभावित हैं। चक्रवात सितरंग के कारण कई घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक भारी बारिश और तूफान से 1146 लोग प्रभावित हुए हैं।

    नगालैंड में सतर्क रहने की अपील

    नगालैंड में भी Cyclone Sitrang के कारण सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के गृह विभाग ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों (डीडीएमए) और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने संबंधित जिलों में सामान्य सेवाओं और गतिविधियों में व्यवधान को लेकर अलर्ट रहें।

    पिछले दो दिनों से नगालैंड में बारिश के दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सोमवार सुबह से लगातार बारिश ने दीमापुर के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण दीपावली के रंग में भी खलल पड़ता दिखा।

    खड़ी फसलों को भी नुकसान

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात सितरंग ने उत्तर पूर्व में तबाही मचाई। इस दौरान कई घरों के गिरने की खबर सामने आई। दूरसंचार नेटवर्क को भी व्यापक नुकसान हुआ। चक्रवाती तूफान के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

    सड़क संपर्क प्रभावित होने से व्यापारी परेशान

    IMD के मुताबिक पूरे पूर्वोत्तर भारत में और बारिश की आशंका है। गुवाहाटी के कई इलाके जलमग्न हैं। अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है। अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी असम में अगले 24 घंटों में मध्यम से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश और मेघालय के ऊपर चक्रवात कमजोर हुआ और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बरसात हुई। पूर्वोत्तर में कई जगहों पर सड़क संपर्क प्रभावित होने से व्यापारी चिंतित हैं।

    अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम

    आईएमडी ने कहा है कि चक्रवात के प्रभाव के कारण उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है। अगले 6 घंटों के दौरान दक्षिण असम और इससे सटे मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। धीरे-धीरे हवा की गति में कमी आएगी।

    चाय बागान और घरों को नुकसान

    IMD ने बताया, चक्रवात सितरंग के कारण असम के नौगांव जिले में भारी बारिश और तूफान आया। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान के कारण मध्य असम जिले के कलियाबोर, बामुनि, सकमुथिया चाय बागान और बोरलीगांव क्षेत्रों में कई घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

    बांग्लादेश में 9 लोगों की मौत

    चक्रवात के कारण बांग्लादेश में नौ लोगों की मौत और निचले इलाकों में बाढ़ की खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया, मंगलवार को बांग्लादेश तट पर एक चक्रवात आया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। कई घरों को नुकसान पहुंचा। पेड़ उखड़ गए, सड़क, बिजली और संचार संपर्क बाधित हुए हैं।

    अधिकतर लोगों की मौत पेड़ गिरने के कारण

    बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में कामयाबी मिलने के कारण जानमाल के भारी नुकसान को टालने में मदद मिली। हालांकि, हताहतों की असली संख्या और नुकसान का आकलन संचार बहाल होने के बाद ही हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि बिजली और टेलीफोन संपर्क बड़े पैमाने पर काट दिए गए हैं। तटीय क्षेत्र अंधेरे में डूब गए हैं। अधिकतर लोगों की मौत पेड़ गिरने के कारण हुई है।

    चक्रवात सितरंग से हवाई संपर्क बुरी तरह प्रभावित

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार को चक्रवाती तूफान "सितरंग" ने बांग्लादेश के ऊपर गहरा दबाव बनाया। उत्तर-पूर्व बांग्लादेश, अगरतला के उत्तर और उत्तर-पूर्वी इलाकों समेत शिलांग के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में चक्रवात डिप्रेशन के कारण कमजोर हुआ। त्रिपुरा में चक्रवात सितरंग से पहले भारी बारिश हुई। चक्रवात सितरंग के प्रभाव से पूर्वोत्तर में हवाई संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह से कम से कम 10 उड़ानों के रद्द होने की खबर सामने आई थी। रेलवे भी किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+