Cyclone Nisarga ने धारण किया विकराल रूप, MP-राजस्थान पर भी होगा इसका असर , जानिए ताजा स्थिति
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि चक्रवात 'निसर्ग' ने भयानक रूप धारण कर लिया है और ये बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह आज रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि बेहद शक्तिशाली ये तूफान बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों के पास से गुजरेगा।
Recommended Video

स्काईमेट ने बताई ताजा स्थिति
जबकि स्काईमेट के मुताबिक ये 'निसर्ग' इस समय गोवा के पश्चिम में लगभग 240 किलोमीटर दूर है जबकि मुंबई से लगभग 460 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में पहुंच चुका है, गुजरात के सूरत से इसकी दूरी लगभग 680 किलोमीटर के आसपास है और ये कल दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक के बीच में दक्षिण मुंबई अलीबाग के तट से टकराएगा।
तीव्र गति से चलेगी हवाएं
और इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और इसके बाद जिस स्थान पर इसका लैंडफॉल होगा वहां हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 100 किलोमीटर या उससे भी ऊपर पहुंच सकती है, जो कि काफी भयानक होगा।
एमपी-राजस्थान पर भी होगा इसका असर
इसके साथ ही स्काईमेट ने एक और खास बात कही है और वो यह कि इस तूफान का असर महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान पर भी होगा, जिसकी वजह से 3 जून से 5 जून के बीच दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में जमकर बारिश होने की संभावना है, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।

'चक्रवात' को लेकर पीएम मोदी ने किया ये Tweet
'चक्रवात' को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में चक्रवात की स्थिति के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। मैं सभी की कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं। लोगों से हर संभव सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने का आग्रह भी करता हूं।

मुंबई को है सबसे ज्यादा खतरा
आईएमडी ने आशंका जताई है कि समुद्र में 4 जून तक स्थिति बेहद विकट हो सकती है, इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति बढ़कर 110 किलोमीटर भी हो सकती है, इस चक्रवात का असर मुंबई पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है और इसी वजह से मुंबई महानगरपालिका के कंट्रोल रूम और अन्य विभागों के कंट्रोल रूम में पर्याप्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications