Cyclone Fengal: साइक्लोन का फेंगल का तांडव, बारिश, लैंडफॉल, अस्पतालों, घरों में घुसा पानी

Cyclone Fengal: तटीय इलाकों में चक्रवात फेंगल के चलते मौसम में पिछले कुछ घंटों से तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। पुदुचेरी में बारिश, तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। साइक्लोन के आहट से पहले तमिलनाडु के तटीय इलाकों में प्रशासन और राहत बचाव दल अलर्ट पर हैं। इसके अलावा पुदुचेरी जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। आईटी कंपनियों के लिए घर से काम करने की सलाह दी गई है।

पुदुचेरी में चक्रवाती तूफान फेंगल के अलर्टके बाद पुलिस,निगमकर्मी, फायर ब्रिगेड और भारतीय नौसेना और तट रक्षकों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पुदुचेरी जिला प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

Cyclone Fengal

जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कुलोथुंगन ने कहा, "हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाला है और उनके लिए आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं। भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।"

पुदुचेरी में बारिश

साइक्लोन का पूरा असर तमिलनाडु के अब तटीय इलाकों में देखा जा रहा है। बारिश और तेज हवाओं का क्रम जारी है। ऐसे में पुदुचेरी जिला प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है। जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कुलोथुंगन ने कहा, "हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाला है और उनके लिए आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं। भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।"

चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते शनिवार शाम पुदुचेरी के पास लैंडफॉल शुरू हो गया था। करीब चार घंटे लैंडफॉल का क्रम जारी रहने की उम्मीद है। आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने पीटीआई को बताया कि चक्रवात का लैंडफॉल 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे के आसपास शुरू हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि लैंडफॉल पुदुचेरी क्षेत्र के पास हो रहा है और अनुमान है कि यह प्रक्रिया लगभग चार घंटों में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक डेटा उपलब्ध होने पर अतिरिक्त अपडेट प्रदान किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+