Cyclone Dana: IRCTC ने 300 ट्रेनें रद्द कीं, बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद, देखें पूरी लिस्ट?
Cyclone Dana Updates:बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'दाना' ने भयंकर रूप धारण कर लिया है, इसका लैंडफॉल शुरू हो चुका है और दोपहर बाद इसके कमजोर पड़ने की उम्मीद है।
इस तूफान के मद्देनजर ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश हो रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि चक्रवात के चलते भारतीय रेलवे ने 300 से अधिक ट्रेनें और बहुत सारी उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है।

तो वहीं चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद है, जहां सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है।
150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रद्द की गई ट्रेनों में हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
एसईआर जोन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्यों में फैला हुआ है
एसईआर अधिकारी ने कहा कि रद्द की गई ट्रेनें 25 अक्टूबर के बीच अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होने वाली थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति की मांग होने पर एसईआर जोन से गुजरने वाली और ट्रेनें रद्द की गई हैं। आपको बता दें कि कोलकाता मुख्यालय वाला एसईआर जोन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्यों में फैला हुआ है।
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट
- हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस,
- कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस,
- हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस,
- हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस,
- हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस,
- हावड़ा-सिकंदराबाद,
- शालीमार पुरी,
- कामाख्या-बैंगलोर,
- नई दिल्ली-भुवनेश्वर,
- खड़गपुर-विल्लुपुरम,
- हावड़ा-भुवनेश्वर,
- शालीमार-हैदराबाद,
- हावड़ा-पुरी आदि शामिल हैं।
एसईआर अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनें 24 से 25 अक्टूबर के बीच अपने मूल स्टेशनों से रवाना होने वाली थीं और उन्होंने कहा कि अगर स्थिति की मांग हुई तो एसईआर ज़ोन से चलने वाली और ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं। कोलकाता मुख्यालय वाला एसईआर ज़ोन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्यों में फैला हुआ है।
उड़ानें रद्द
चक्रवात दाना की वजह से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक 15 घंटे के लिए स्थगित रहेंगी।
सीएम माझी ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक नामित 'खतरे वाले क्षेत्र' में केवल 30% आबादी, लगभग 300,000-400,000 लोगों को निकाला गया था।
चक्रवात का प्रभाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात दाना, जिसकी हवा की गति 120 किमी/घंटा (75 मील प्रति घंटे) तक पहुंचने की उम्मीद है, शुक्रवार सुबह तक ओडिशा में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच टकराने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बना यह चक्रवात कोलकाता सहित दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा लाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications