Cyclone Biperjoy: चक्रवात के कारण गुजरात में हो सकती है भयंकर तबाही, बाढ़ की आशंका, जानिए Updates

मुंबई में Cyclone का असर भी दिखने लग गया है। इस वक्त वहां पर मौसम बिगड़ा हुआ है औरहाईटाइड हो गया है।

Cyclone Biperjoy updates in hindi: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' का लैंडफॉल 15 जून को गुजरात में होगा। गुरुवार को जब ये कच्छ के जखाऊ बंदरगाह के पास गुजरेगा उस वक्त इसकी स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। फिलहाल ये अभी 165 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन जैसे ही ये तट से टकराएगा इसकी चाल एकदम से धीमी हो जाएगी।

 Cyclone Biperjoy:

इसकी वजह से गुजरात में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं यहां के तटीय इलाकों से करीब 37,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाया गया है। इसकी वजह से राज्य में बाढ़ आने की भी आशंका है। जानिए मौसम विभाग के अब तक के बड़े अपडेट्स।

पढ़े इस बारे में अब तक के सारे अपडेट्स

Recommended Video

    Cyclone Biperjoy: चक्रवात के कारण गुजरात में हो सकती है भयंकर तबाही, बाढ़ की आशंका
    • ये चक्रवाती तूफान बहुत ताकतवर है, जिसकी वजह से कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी के निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
    • कहा जा रहा है कि कोस्ट से टकराने के बाद ये कमजोर पड़ जाएगा लेकिन फिर भी ये तबाही का सबब बनन सकता है इसलिए बंदरगाहों पर भी रेड अलर्ट जारी है।
    • इस तूफान के कारण कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, मोरबी, जूनागढ़ और राजकोट में भारी नुकसान की संभावना बनी हुई है, हालांकि प्रशासन ने इस नुकसान से बचने की पूरी व्यवस्था की हुई है।
    • इस तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, पेड़ उखड़ सकते हैं और ट्रेन की पटरियां खराब हो सकती हैं तो वहीं खड़ी फसलों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
    • इसी वजह से पश्चिम रेलवे ने चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर 67 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
    • सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और सारी समुद्री गतिविधियों पर 15 जून तक पाबंदी लगा दी गई है।
    • इस तूफान का असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा और राजस्थान की ओर ये 16 जून तक पहुंचेगा।
    • लैंडफॉल के दौरान प्रभावित इलाकों में भारी बारिश होगी और भयंकर हवाएं चलने का अनुमान है।
    • इसी वजह से कच्छ, , द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरी जिलों में कल तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद है।
    • इस तूफान पर केंद्र सरकार पूरी नजर रख रहा है, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस बारे में समीक्षा बैठक कर चुके हैं।
    • इस तूफान का असर पाकिस्तान में भी देखा जाएगा और इसी कारण वहां भी अलर्ट जारी है।
    • सिंधु में इमरजेसी घोषित कर दी गई है तो वहीं यहां के दक्षिण तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
    • अनुमान के मुताबिक चक्रवात आज कच्छ को पार करते हुए कल तक ये कराची के तटों पर पहुंचेगा।
    • ये पाकिस्तान गुरुवार दोपहर तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचेगा और वहां भी तबाही मचा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+