Cyclone Biparjoy : 'बिपारजॉय' की सैटेलाइट इमेज जारी, पढ़ें अब तक के 10 बड़े updates

Cyclone Biparjoy: तूफान 'बिपारजॉय'अरब सागर में उठा साल पहला चक्रवात है। जिसका नाम बांग्लादेश की ओर रखा गया है। इसने अब गंभीर रूप धारण कर लिया है।

Cyclone Biparjoy

Cyclone Biparjoy updates: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब काफी शक्तिशाली हो गया है और ये 5 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। ताजा स्थिति की बात करें तो ये अभी पोरबंदर से 1050 किमी की दूरी पर स्थित है, मौसम विभाग ने इसकी सैटेलाइट इमेज जारी करते हुए इसके बारे में अपडेड जारी किया है।

चलिए विस्तार से जानते हैं उन अपडेट्स को यहां...

  • चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' पिछले छह घंटों में दक्षिण पूर्वे में 5 घंटे प्रति किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और काफी शक्तिशाली हो गया है और अगले 24 घंटों के अंदर इसकी स्पीड 135-145 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
  • 'बिपारजॉय की वजह से मुंबई, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तूफान के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
  • इस तूफान वजह से समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती हैं इसलिए मछुआरों को 14 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया है।
  • तूफान के बारे में गुजरात सरकार ने भी निर्देश जारी किए हैं, उसका कहना है कि उसने तूफान से निपटने के लिए सारे पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।
  • आईएमडी ने कहा है कि तूफान की वजह से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और प्रभावित इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।
  • साइक्लोन की वजह से सौराष्ट्र और साउथ गुजरात में 9 से 11 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
  • जबकि आईएमडी ने लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • अनुमान के मुताबिक इसका लैंडफॉल पाकिस्तान में हो सकता है और अगले तीन दिनों के दौरान ये नॉर्थ-वेस्ट की ओर मूव करेगा।
  • मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात मानसून की शुरुआती चाल पर असर करते हैं इसलिए इसके कारण मानसून के शुरु होने की स्पीड थोड़ी धीमी हो सकती है।
  • लेकिन इसका असर खत्म होते ही मानसून अपनी रफ्तार पकड़ेगा और जरूरी नहीं है कि दक्षिण में लेट होने वाला मानसून उत्तर में भी विलंब से प्रवेश करे।
Cyclone Biparjoy

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+