Cyclone Biparjoy: चक्रवात 'बिपरजॉय' कमजोर पड़ा, मौसम विभाग ने क्या कहा?

Cyclone Biparjoy: मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात 'बिपरजॉय' की वजह से मानसून स्लो जरूर हुई है लेकिन इसका असर ज्यादा इस पर नहीं रहेगा।

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में आए इस साल के पहले चक्रवात 'बिपरजॉय' ने काफी गंभीर शक्ल धारण कर ली है, इसकी वजह से गुजरात में अगले दो दिन आंधी-तूफान का अंदेशा है इसी वजह से अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मौसम विभाग ने मुंबई-गोवा, कर्नाटक और केरल में भी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Biparjoy

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 13, 2023, 4:57 AM IST

किन चीजों पर सबसे अधिक खतरा, IMD से जानिए

चक्रवात और तूफान के दौरान किन चीजों पर सबसे अधिक खतरा है, इसे समझने के लिए IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का बयान जरूरी है। उन्होंने बताया कि तूफान के दौरान सबसे अधिक असर, टेलीफोन लाइन, बिजली सप्लाई के साथ साथ किसानों की फसल पर बहुत बुरा असर पड़ने की आशंका है।
Jun 13, 2023, 4:54 AM IST

तूफान से पहले गुजरात में पुरानी और जर्जर इमारतों को गिराया गया

तूफान से पहले गुजरात में पुरानी और जर्जर इमारतों को गिराए जाने की खबर भी सामने आई। खबरों के अनुसार, जामनगर में नगर निगम की तरफ से 150 साल पुराने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिराया गया। कारण जर्जर इमारत और तूफान के दौरान तेज हवाओं के थपेड़ों से इमारत गिरने की आशंका को बताया गया।
Jun 13, 2023, 3:58 AM IST

कमजोर पड़ा Biparjoy, मौसम विभाग ने क्या कहा?

अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (ESCS) Biparjoy सोमवार देर रात थोड़ा कमजोर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि अब इस तूफान को VSCS (very severe cyclonic storm) में रखा गया है। रात करीब 11.30 बजे, पोरबंदर से लगभग 310 km दक्षिण पश्चिम में रहा। देवभूमि द्वारका के 330 km दक्षिण पश्चिम, जखाऊ पोर्ट के 400 km दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, नलिया के 410 km दक्षिण-दक्षिण पश्चिम पर स्थित रहा। IMD के
Jun 13, 2023, 2:17 AM IST

दीव के तटीय इलाके में एनडीआरएफ टीम तैनात

चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर एनडीआरएफ की छठी बटालियन भी मुस्तैद है। NDRF की टुकड़ी के अधिकारी अमित कुमार जाखड़ के अनुसार, 11 जून से दीव के तटीय इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है। यह टीम हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। टीम में लगभग 22 बचावकर्मी हैं।
Jun 13, 2023, 2:12 AM IST

तूफान से पहले कितने तैयार? पीएम मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के कारण आ रहे तूफान और IMD के अलर्ट के मद्देनजर सरकार पहले कितनी तैयार है? तैयारियों की जानकारी के लिए पीएम मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से बात की। उन्होंने गुजरात को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
Jun 12, 2023, 9:51 PM IST

Biparjoy और करीब पहुंचा, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी

सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवात की चेतावनी में मौसम विभाग (IMD) ने कहा, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (ESCS) Biparjoy आज, सोमवार शाम 17.30 बजे, पोरबंदर के लगभग 310 km दक्षिण पश्चिम में रहा। देवभूमि द्वारका के 330 km दक्षिण पश्चिम, जखाऊ पोर्ट के 400 km दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, नलिया के 410 km दक्षिण-दक्षिण पश्चिम पर स्थित रहा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिपरजॉय 15 जून की शाम तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) के रूप में जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के पास से गुजरेगा ऐसी संभावना है।
Jun 12, 2023, 9:28 AM IST

उड़ानें रद्द

चक्रवात 'बिपरजॉय' के चलते AIR india ने मुंबई से चलने वाली कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है।
Jun 12, 2023, 9:19 AM IST

तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार

मुंबई में भी इसका असर दिखने लग गया है। आईएमडी के अनुसार, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है।
Jun 12, 2023, 7:51 AM IST

येलो अलर्ट जारी

तो वहीं तूफान के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश का अंदेशा बना हुआ है।
Jun 12, 2023, 4:45 AM IST

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

महाराष्ट्र में मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया। गेटवे ऑफ इंडिया से आए विजुअल में ऊंची लहरें देखी गईं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Jun 12, 2023, 4:41 AM IST

मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश की फुहारें

रविवार आधी रात के बाद मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश की फुहारें दिखी। मौसम विभाग ने इस बारे में बयान नहीं दिया है, हालांकि इसे चक्रवात बिपरजॉय का असर माना जा रहा है। ईस्टर्न एक्सप्रेसवे से विजुअल सामने आए हैं।
Jun 12, 2023, 2:42 AM IST

रविवार आधी रात के बाद बिपरजॉय की स्थिति

रविवार आधी रात के बाद IMD ने 1.30 बजे अपडेट जारी किया। इसके अनुसार बिपरजॉय की स्थिति में मामूली बदलाव हुआ है। ऐसी ही स्थिति बनी रही तो 15 जून को गुजरात और पाकिस्तान के कराची में इसका लैंडफॉल होने की संभावना है।
Jun 12, 2023, 2:39 AM IST

मौसम विभाग ने बताया- सौराष्ट्र से कितनी दूर है तूफान

मौसम विभाग (IMD) ने ट्विटर पर शेयर अपडेट में बताया है कि तूफान सौराष्ट्र से कितनी दूर है? IMD के अनुसार, रविवार रात 11 बजे के बाद जारी अपडेट के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवात चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया।BIPARJOY पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर है। 15 जून की दोपहर तक मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के समुद्री तट से गुजरने की संभावना है।
Jun 11, 2023, 10:22 PM IST

जहाज मालिक सतर्क

गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के पीआरओ ओम प्रकाश ने कहा कि छह जहाज आज बंदरगाह से रवाना हुए और 11 और जहाज कल रवाना होंगे। बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को सतर्क रहने को कहा गया है। कांडला के निचले इलाकों में रहने वालों को गांधीधाम में अस्थायी आश्रयों में ले जाया जा रहा है।
Jun 11, 2023, 7:09 PM IST

सीएम ने जीरो कैजुअलटी सुनिश्चित करने का दिया आदेश

चक्रवात 'बिपरजॉय' पर एसडीएम द्वारका ने कहा कि 20 टीमें फील्ड में तैनात हैं। पेट्रोलिंग जारी है। सीएम ने जीरो कैजुअलटी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। द्वारकाधीश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से चक्रवात के कारण गोमती घाट पर पवित्र स्नान न करने की अपील की है।
Jun 11, 2023, 6:03 PM IST

सुरक्षित स्थानों पर रहें लोग

अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजोय' को 15 जून को दोपहर के आसपास सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने की उम्मीद है। गुजरात तट को पार करने वाले दिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी है।
Jun 11, 2023, 5:59 PM IST

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपरजॉय

15 जून को गुजरात तट को पार करने के लिए द्वारका में बिपरजॉय का उच्च ज्वार देखा गया। बिपारजॉय एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया।
Jun 11, 2023, 2:55 PM IST

अगले 4 घंटों में महाराष्ट्र के कई इलाकों में होगी बारिश

अगले 3-4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Jun 11, 2023, 2:13 PM IST

14 जून तक बंद रहेगा वलसाड का तीथल बीच

अरब सागर तट पर वलसाड के तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखे जाने के बाद इसे 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
Jun 11, 2023, 12:13 PM IST

मुंबई के तटीय इलाकों में उठी ऊंची लहरें

चक्रवात बिपारजॉय का असर दिखना शुरू हो गया है। मुंबई के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं।
Jun 11, 2023, 12:00 PM IST

पोरबंदर से मात्र 480 किलोमीटर दूर बिपरजॉय चक्रवाती तूफान

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान पोरबंदर से लगभग 480 किमी, द्वारका से 530 किमी और नलिया से 610 किमी दूरी पर है। उम्मीद है की अगले 4 घंटों में यह विकराल रूप ले लेगा।
Jun 11, 2023, 11:11 AM IST

अगले चार घंटे में बिपरजॉय बरपाएगा कहर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार घंटे में बिपरजॉय देश के दक्षिणी राज्यों में कहर बरपा सकता है। अगले चार घंटों के भीतर यह बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदल जाएगा।
Jun 11, 2023, 10:46 AM IST

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग चक्रवात के कारण बिपरजॉय उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण भारतीय क्षेत्र में अगले चार दिनों में बारिश होने की संभावना है। जहां केरल और तटीय कर्नाटक में सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं लक्षद्वीप में रविवार तक बारिश होगी।
Jun 11, 2023, 9:31 AM IST

Yellow अलर्ट जारी

केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 11, 2023, 7:39 AM IST

समुद्र में जाने से रोका

अगले पांच दिनों तक इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात, दमन और दीव के तटों पर मछुआरों और नाविकों को समुद्र में जाने से रोका है।
Jun 11, 2023, 4:54 AM IST

अगले 6 घंटे में बिपरजॉय बेहद रौद्र बन सकता है: IMD

चक्रवात बिपरजॉय पोरबंदर से लगभग 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है। 11 जून, 2023 को तड़के 0230 बजे मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन बिपरजॉय पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर है। अगले छह घंटों के दौरान बिपरजॉय बेहद रौद्र रूप धारण कर सकता है।
Jun 11, 2023, 4:34 AM IST

तूफान 15 जून की दोपहर तक सौराष्ट्र पहुंचेगा

मौसम विभाग ने Cyclone Biparjoy को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) बताया। मुंबई के लगभग 600 किमी दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर के 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची के 830 किमी दक्षिण के पास केंद्रित तूफान 15 जून की दोपहर के आसपास पाकिस्तान और निकटवर्ती सौराष्ट्र और कच्छ तट के पास पहुंचने की संभावना है।
Jun 11, 2023, 1:24 AM IST

गुजरात के भाजपा विधायक की पूजा

गुजरात के कच्छ शहर से भाजपा विधायक प्रद्युम्न सिंह जडेजा समुद्र की पूजा करते दिखे। उनकी वीडियो दमयंती नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर की। वीडियो कैप्शन में लिखा गया, गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय से अधिक नुकसान न हो, इसकी प्रार्थना।
Jun 10, 2023, 9:09 PM IST

गोमती घाट पर उठ रही ऊंची लहरें

गुजरात: चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारका के गोमती घाट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Jun 10, 2023, 7:06 PM IST

समुद्र तट पर तैनात NDRF

गुजरात: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के आने से पहले NDRF की टीम को वडोदरा के जारोड गांव के पास समुद्र तट पर तैनात किया गया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+