Cyclone Biparjoy : देश पर मंडराया चक्रवात का खतरा? क्या मानसून पर पड़ेगा प्रभाव? जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Cyclone Biparjoy: चक्रवात घूमती हुई वायु राशि है, जो काफी खतरनाक होती है। वैसे तो ये लो प्रेशर एरिया होते हैं लेकिन जब किसी ठंडी चीजों से टकराते हैं तो खतरनाक तूफान में बदल जाते हैं।

Cyclone Biparjoy : मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि देश के तटीय इलाकों पर एक साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पोरबदंर में साउथ-ईस्ट पर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो कि अगले 12 घंटे के अंदर एक शक्तिशाली तूफान में तब्दील हो सकता है।
उत्तर की ओर बढ़ रहा है लो प्रेशर एरिया
आज सुबह 5.30 AM पर ये गोवा से 920 किमी, मुंबई से 1,120 किमी और साउथ पोरबंदर से 1,160 किमी की दूरी पर था और अब ये प्रेशर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसकी तीव्रता लगातार बढ़ रही है इसलिए आईएमडी ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
क्या मानसून पर पड़ेगा प्रभाव?
हालांकि ये कितना प्रभावी होगा और इसकी चाल का असर मानसून पर पड़ेगा या नहीं इसके बारे में मौसम विभाग ने स्थिति स्पष्ट नही की है, बस इतना कहा है कि साइक्लोनिक प्रेशर से मानसून लेट हुआ है। अगर ये प्रेशर सक्रिय तूफान में तब्दील होता है तो इस मौसम में अरब सागर में बनने वाला ये पहला चक्रवात होगा, जिसका नाम 'बिपरजॉय' होगा, जिसका असर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी होगा।
भारी बारिश होने की आशंका
इसकी वजह से गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। इस बार इस तूफान का नाम बांग्लादेश ने दिया है, जिसका अर्थ बंगाली भाषा में 'खुशी' होता है। फिलहाल मौसम विभाग की पूरी नजर इस साइक्लोन पर बनी हुई है और वो इसकी तीव्रता के हिसाब से अपडेट जारी करता रहेगा, फिलहाल तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा अधिकारियों को Alert मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
कब आएगा मानसून?
आम तौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंच जाता था लेकिन इस बार ये लेट है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि ये चार जून को केरल पहुंचेगा लेकिन अब उसने इसके लिए चार दिन एरर मार्जिन रख दिया जिसके मुताबिक मानसून आठ जून के पास यहां एंट्री करेगा लेकिन मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने एरर मार्जिन तीन दिन का दिया है,जिसके मुताबिक मानसून को 7 जून को केरल पहुंच जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications