मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटे में आ सकता है चक्रवाती तूफान, मछुआरों को हिदायत

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 9 अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है।

 मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बना है, जो अगले 48 घंटे में साइक्लोन का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 9 अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान का रूप ले दक्षिणी ओडिशा तट के कुछ इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है।

 मधुआरों को किया अलर्ट

मधुआरों को किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान की संभावना को देखते हुए तटीय इलाकों में अर्लट जारी किया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर मछुआरों को 9 से 12 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर से उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं 45-55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।।

बरतें सावधानी

बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि इस दवाब की वजह से दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के आस-पास के जिलों में तूफानी हवाओं की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+