CWC में बोले राहुल गांधी, भाजपा के इशारे पर लिखी गई चिट्ठी

नई दिल्ली। कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व को लेकर जारी घमासान के बीच में आज वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है, जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया है, मीडिया सूत्रों के मुताबिक CWC की बैठक आरंभ होने के तुरंत बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह अंतरिम अध्यक्ष के तौर अब काम नहीं करना चाहती हैं, जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब सोनिया गांधी के समर्थन में उतर आए हैं।

Recommended Video

    CWC Meeting : Rahul Gandhi हुए नाराज, चिट्ठी लिखने वालों पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    CWC में बोले राहुल गांधी, भाजपा के इशारे पर लिखी गई चिट्ठी

    उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी विचारधारा की जंग लड़ रही है ऐसे समय इस चिट्ठी से भाजपा को ही फायदा होगा, ऐसा लगता है ये चिट्ठी भाजपा के इशारे पर लिखी गई है, राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी, इस बात से मुझे बहुत ज्यादा दुख पहुंचा है, उन्होंने पत्र के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थी और जब अध्यक्ष बीमार थी, तब ही चिट्ठी क्यों भेजी गई?

    चिट्ठी लिखने वाले नेताओं ने कही ये बात

    जिस पर चिट्ठी लिखने वाले नेताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि ये चिट्ठी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लिखी गई़ है, खबर है कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने का भी ऑफर किया है।

    पार्टी दफ्तर के बाहर एकत्रित हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता

    मालूम हो जहां कांग्रेस के अंदर एक खेमा नेतृत्व परिवर्न की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दूसरा खेमा गांधी परिवार के समर्थन में उतर आया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा चिट्ठी लिखने का वक्त सही नहीं, ये वक्त पार्टी को मजबूत करने का है तो वहीं पंजाब के सीएम ने सोनिया गांधी का समर्थन करते हुए उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। यही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडे और बैनर के साथ AICC दफ्तर के बाहर एकत्रित हो गए, जहां उन्होंने मांग की है कि गांधी परिवार का सदस्य ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

    23 कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

    बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से एक दिन पहले रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी बवंडर खड़ा हो गया जब पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर शीर्ष से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की बात कही। जिन 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उसमे पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कई कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, मौजूदा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इन लोगों ने पार्टी के भीतर उपर से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की वकालत की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+