क्यूट सी बच्ची के पीछे पड़ा Puppy, मकसद पूरा हुआ तो भागा, अब तक 20 लाख लोगों ने देखा Video
नई दिल्ली, 28 मई: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसी वीडियो वायरल हो जाती है, जो यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। अब इन दिनों एक छोटी प्यारी सी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है, जो एक पालतू पपी के साथ मस्ती करती नजर रही है। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और इसके पीछे एक खास वजह है। और वो क्या है, पढ़िए पूरी खबर...

पपी के साथ बच्ची का Video वायरल
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोग छोटे बच्चे और जानवरों की वीडियो देखना पसंद करते हैं। हाल ही में मेट्रो के अंदर एक बच्ची का डांस वीडियो खूब देखा गया था। वहीं अब फिर से एक छोटी बच्ची सुर्खियों मे हैं, जिसके साथ एक ब्लैक कलर का पपी नजर आ रहा है। जो बच्ची के पीछे-पीछे एक खास वजह से चल रहा है।

कुत्ते की चाल नहीं समझ सकी बच्ची
वायरल हो रहे वीडियो में वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटी बच्ची पपी के साथ खेल रही है और उसके हाथ में लॉलीपॉप है। पपी बच्ची के पीछे-पीछे चलता है लेकिन बच्ची यह नहीं समझ पाती की पपी क्या चाहता है? पपी बच्ची के पीछे लगा रहता है और बार-बार पैर को छूने की कोशिश करता है, जिससे बचकर बच्ची पैर उठा लेती है और चलने लगती है।

शातिर पपी ने ऐसे छीनी कैंडी
फिर अचानक पपी बच्ची का ध्यान भटकाता है और पैर पर काटने की एक्टिंग करता है, जिसके बाद बच्ची अपने हाथ से उसे हटाती है, इतने में उसके हाथ में पकड़ी हुई लॉलीपॉप जमीन में गिर जाती है, जिसको फौरन कुत्ता उठा लेता है और तुरंत भाग जाता है। यह देखकर पहले तो बच्ची कुछ समझ नहीं पाती, लेकिन फिर रोने लग जाती है, जो काफी क्यूट है।

2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा Video
इंस्टाग्राम पर Pubity नाम के पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 3 लाख 90 हजार से ज्यादा इस वीडियो पर लाइक आ चुके हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है पपी कैंडी के लिए बच्चे के पीछे लगा हुआ है। इंटरनेट ने इस प्यारे वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए वीडियो...(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications