मोदी के 'उम्र फॉर्मूले' पर शत्रुघ्न सिन्हा को ऐतराज, कहा आडवाणी-जोशी मंत्री बनने के लिए फिट

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नरेंद्र मोदी सरकार से बाहर रखने पर अलग राय रखते हुए कहा कि दोनों किसी भी पद के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने मोदी के उम्र फॉर्मूले पर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि अनुभव तथा क्षमता साथ-साथ चल सकता है। उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र सीमा से मैं सहमत नहीं हूं। अनुभव और क्षमता साथ चल सकता है।
उन्होंने दलील देते हुए कहा कि पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं जो 45 साल वाले से ज्यादा तेज हैं और सरकार चलाने में सक्षम भी। सिन्हा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और एमएम जोशी बहुत प्रतिभाशाली हैं और किसी भी पद के लिए पूरी तरह से योग्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications