एयर इंडिया का टिकट बुक कराने से पहले जरूर पढ़िए ये खबर

एयर इंडिया के सीएमडी ने लोहानी ने आंतरिक चर्चा के दौरान कहा था कि एयरलाइंस पर काफी ज्यादा कर्ज हो गया है, ऐसे ही हालात रहे तो स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी।

नई दिल्ली। अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने लागत में कटौती के लिए खास योजना बनाई है। कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों के खाने में अब सलाद नहीं परोसने की योजना बना रही है। इसके साथ-साथ ही विमानन कंपनी की योजना पत्रिका की संख्या भी घटाने पर है।

एयर इंडिया फ्लाइट्स में नहीं देगा सलाद, इनमें भी होगी कटौती

खर्च में कटौती के लिए एयर इंडिया के अधिकारियों ने दिए खास सुझाव

एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को आक्रामक तरीके से वाणिज्यिक, राजस्व बढ़ाने को लेकर टिप्पणी की थी, इसी के मद्देनजर कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने इस तरह का विचार बनाया है, जिससे एयर इंडिया की लागत में कटौती की जा सके। एयर इंडिया के सीएमडी ने लोहानी ने आंतरिक चर्चा के दौरान कहा था कि एयरलाइंस पर काफी ज्यादा कर्ज हो गया है, ऐसे ही हालात रहे तो स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी। इससे पार पाने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है। इसी के बाद वरिष्ठ एयरलाइन अधिकारी ने केबिन क्रू और एयरलाइन स्टाफ से बात करके सीएमडी लोहानी को पत्र लिखकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में इकोनॉमी क्लास में सलाद को हटा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लाइट्स में यात्री सलाद को यूं ही फेंक देते हैं। महज 20 फीसदी यात्री ही सलाद खाते हैं।

एक और सुझाव पत्रिकाओं में कटौती का सामने आया है। इसमें बताया गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट में हर सीट पर मैगजीन रखने के बजाय कुछ कॉपियां मैगजीन स्टैंड पर रखी जाएं जिनको जरूरत हो वो वहां जाकर उठा लें। इससे खर्च में कटौती की जा सकती है। साथ ही विमान का वजन कम होगा तो ईंधन भी कम होगा। बता दें कि एयर इंडिया में इस तरह के मुद्दे पर चर्चा तब शुरू हुई है जब एयरलाइंस पर 50 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया है। फिलहाल केंद्र सरकार इसके फिर से मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए अगर संभव हुआ तो एयर इंडिया का निजीकरण भी किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+