Cafe Coffee Day के फ्रिज में कॉक्रोचों का झुंड, शिकायत पर महिला स्टाफ ने मारा थप्पड़
कैफे कॉफी डे में एक कस्टमर ने फ्रिज में कॉक्रोच की शिकायत की तो महिला स्टाफ ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
जयपुर। कैफे कॉफी डे में अगर कॉफी, स्नैक्स का लुत्फ लेने आप जाते हैं तो सावधान हो जाइए। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सीसीडी की एक महिला कर्मचारी, कस्टमर को झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ रही है। कस्टमर का दोष बस इतना था कि उसने सीसीडी के उस फ्रिज में कॉक्रोचों का झुंड देख लिया जिसमें आइटम को डिस्प्ले किया गया था।

ट्विटर यूजर अपर्णा वर्मा और निखिल आनंद सिंह जयपुर के हवामहल स्थित कैफे कॉफी डे में गए तो वे ये देखकर हैरान रह गए कि वहां फ्रिज में कॉक्रचों और कीड़ों का पूरा मुहल्ला बसा था और उसे बड़ी चालाकी से फ्रिज के ऊपर मीनू कार्ड रखकर छिपाया गया था।
उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो एक महिला कर्मचारी आगे बढ़ी और थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो आप देख सकते हैं, जो वायरल हुआ है। इस वीडियो को निखिल आनंद ने 25 मार्च को शेयर किया था।
वीडियो पोस्ट कर निखिल आनंद ने वहां हुई पूरी घटना को बताया है। उन्होंने लिखा कि जब वे सीसीडी में गए तो फ्रिज में कॉक्रोचों और गंदगी को देखकर कर्मचारियों से शिकायत की जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कर्मचारी उसी फ्रिज से आइटम लेकर कस्टमर को परोसते रहे।

जब उन्होंने इस बारे में कस्टमर्स को बताया तो कर्मचारियों ने उनसे बदतमीजी की और बाहर चले जाने को कहा। इसके बाद जब निखिल आनंद ने फ्रिज के कॉक्रोचों का वीडियो बनाना शुरू किया तो एक महिला कर्मचारी ने उनको थप्पड़ मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications