नागा विद्रोहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बवाल, आगजनी के बाद मणिपुर में लगा कर्फ्यू

नागा विद्रोहियों के आर्थिक नाकेबंदी से खफा लोगों ने जमकर आगजनी की। मणिपुर सरकार ने पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।

इंफाल। कर्फ्यू के बावजूद मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में रविवार को स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और उन्होंने कम से कम 22 गाड़ियों को फूंक दिया। स्थानीय लोग नागा विद्रोहियों के आर्थिक नाकेबंदी और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले का विरोध कर रहे थे।

manipur1

नागा विद्रोहियों के इलाके में 22 गाड़ियों को फूंक दिया

राज्य में 1 नवंबर से जारी नागा विद्रोहियों की आर्थिक नाकेबंदी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। पिछले सप्ताह सुरक्षाबल पर हुए हमले से भी लोग खफा थे। नागा विरोधियों के प्रभाव वाले इंफाल के इलाके में लोगों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कम से कम 22 कारों, बसों और अन्य गाड़ियों को फूंक डाला। विरोध प्रदर्शन करनेवालों ने गाड़ी में लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

manipur2

पूरे इंफाल ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में कर्फ्यू

आगजनी कर रहे लोगों को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसक आगजनी को देखते हुए पूरे इंफाल ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में कर्फ्यू लगा दिया है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं और गश्त लगा रहे हैं।

1 नवंबर से जारी है नागाओं की नाकेबंदी

नागा विद्रोहियों ने 1 नवंबर से ही राज्य में आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है जिसके बाद दिन प्रति दिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। इस नाकेबंदी की वजह से राज्य में रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के दाम काफी बढ़ गए हैं।

शनिवार को 70 के करीब नागा विद्रोहियों ने पुलिस चेकपोस्ट पर हमला किया था और वे दो जवानों को घायल कर 9 ऑटोमेटिक राइफल उठा ले गए थे।

नागाओं के खिलाफ सिविल सोसायटी ग्रुप ने बंद का आयोजन किया था जिस दौरान बड़े पैमाने पर आगजनी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+